शलजम खाने के फायदे

Nirogi Health

शलजम  खाने में स्वादिष्ट होने साथ साथ शलजम के स्वास्थ्य लाभ  भी होते है शलजम में वह सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते हैं।

मोटी जड़ों वाला शलजम एक औषधीय पौधा है जिसका सेवन कुछ लोग कच्चा और कुछ लोग पकाकर सब्जी व अन्य व्यंजन के रूप में करते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका रापा (Brassica Rapa) है और अंग्रेजी में इसे Turnip कहते हैं। यह अलग अलग किस्मे व आकर में होता है जैसे गोल, चपटा, लंबा, प्याले के आकार में, आदि।

इसको एंटी-ऑक्सीडेंट मिनरल और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी शरीर के लिए आवश्यक और घुलनशील एंटी-ऑक्सीडेंट है इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह हानिकारक फ्री रेडिकल्स, कैंसर और सूजन से शरीर की रक्षा करता है।

इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है व कम कैलोरी होती है इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा शलगम के पत्तो में विटामिन-के भी होता है।शलजम सेवन कई रोगों को ठीक करने में भी असरदार माना जाता है। यह मुख्य तौर पर सफेद पीले और बैंगनी रंग में पाया जाता है। इसकी सब्जी या सलाद के रूप में प्रयोग हर घर में किया जाता है

शलजम में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स के गुण उच्च मात्रा में पाए जाते हैं जिससे कैंसर रोग का उपचार संभव है। शलगम में पाया जाने वाला ग्लूकोसाइनोलेट्स कैंसर के खतरे को नियंत्रित कर देता है। इसलिए सर्दियों के दिनों में तो इसका सेवन सप्ताह में दो बार या नियमित अवश्य करना चाहिए। जिससे ऐसी खतरनाक जानलेवा बीमारी से शरीर को बचाने में कुछ मदद मिल सकती है।

शलजम के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए निचे दिए गए बटन पर क्लिक करें