आंवले का सेवन करने के फायदे

आंवला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। यही कारण है कि कई लोग आंवले का मुरब्बा अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। कुछ लोग आंवले का जूस पीते हैं तो कुछ लोगों को आंवले का अचार अच्छा लगता है।

अनेक पोषक तत्वों का भंडार होता है आंवला इसमें कैल्शियम, विटामिन सी, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एंटी ओक्सीडेंट जैसे अनेक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वस्थ और निरोगी हेल्थ के लिए आवश्यक न्यूट्रिशन व मिनरल्स होते है।

आयुर्वेद के अनुसार आंवले को पोषक तत्वों से भरपूर माना गया है आंवले को किसी भी रूप में सेवन किया जा सकता है इसे जूस, चूर्ण, अचार, या मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। आंवले में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए किया जाना लाभकारी होता है।

आंवले का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है इसे आसानी पर घर पर ही बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद मिक्सी में इसका जूस निकालकर सेवन करें रोजाना सुबह खाली पेट इसका जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

इस को अपनी नियमित डाइट में चूर्ण के रूप से भी शामिल किया जा सकता है। इससे भी स्वास्थ्य के लिए आंवला में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें इसके बाद इन्हें कुछ दिनों के लिए धूप में सुखाने के लिए रख दें। सूख जाने के बाद इसको और छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में डालकर पीस लें।

अधिकांश लोग आंवले को अचार के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आंवले का अचार भी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं अगर किसी को आचार पसंद नहीं है तो इसकी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। इसका सेवन नाश्ते, लंच, डिनर या किसी भी समय कर सकते हैं।

आंवले के बारे में विस्तार से जानने के लिए निचे दिए गए बटन पर क्लिक करें