Tarbuj ke fayde | गर्मियों में तरबूज खाने के हैरान करने वाले 10 फायदे

गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे  (Benefits of watermelon in hindi) Watermelon benefits

तरबूज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह (Tarbuj) अत्यंत पौष्टिक भी होता है। स्वास्थ्य के लिए तरबूज (Watermelon) का सेवन काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ठंडक का एहसास भी दिलाता है।

आज इस लेख में जानेंगे Tarbuj ke fayde तरबूज में पोषक तत्व और इसके औषधीय गुण तथा तरबूज का सेवन कैसे और कब करें और तरबूज खाने के फायदे क्या है। Tarbuj khane ke fayde

watermelon benefits

Table of Contents

तरबूज में पोषक तत्व (Watermelon nutritional value)

स्वास्थ्य के लिए तरबूज बहुत फायदेमंद (Tarbuj ke fayde) माना जाता है। तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा तरबूज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस तथा आयरन जैसे मुख्य खनिज तत्व भी होते हैं।

तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम तथा फाइबर अधिक पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद इन्ही पोषक तत्वों Watermelon nutrition value  और गुणों के कारण इसको स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है।

तरबूज खाने के फायदे / Tarbuj khane ke fayde

शरीर को हाइड्रेट रखने में तरबूज का सेवन

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर में तरल पदार्थों व इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है। जिसके कारण यह (Watermelon) शरीर को डीहाइड्रेट होने से बचाता है।

इसके अलावा तरबूज में कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम व पुनर्जलीकरण लवण होने कारण इसका सेवन करने से यह बॉडी के साथ साथ स्किन को भी हाइड्रेटेड रखने में मददगार होता है।

यह अन्य तरल पदार्थों की तुलना में बॉडी को बेहतर हाइड्रेट रखता है। इसलिए गर्मियों में लोग इसका सेवन बड़े चाव से अधिक मात्रा में करते हैं।

आंखों के लिए तरबूज के फायदे

गर्मियों में आंखों से संबंधित होने वाली समस्याओं से बचाए रखने व आंखों को स्वस्थ रखने के लिए तरबूज का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि यह beta-carotene का भी अच्छा स्रोत होता है।

तरबूज का सेवन रेटिना में पिगमेंट के उत्पादन में वृद्धि करने में भी सहायक होता है। यह आंखों की दृष्टि तेज करने के साथ-साथ अनेक प्रकार के संक्रमणों से भी बचाए रखता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरबूज के फायदे

तरबूज एक प्रभावशाली एंटी ऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर को हेल्थी व स्वस्थ रखने के साथ-साथ बीमारियों से बचाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

क्योंकि तरबूज में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, लाइकोपिन, फ्लेवोनॉयड्स जैसे तत्व होने के कारण यह अनेक बीमारियों से बचाए रखता है। रोजाना तरबूज खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

मांसपेशियों की मजबूती के लिए तरबूज का उपयोग

मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए तरबूज का सेवन करना फायदेमंद होता है।

इसमें अमीनो एसिड व इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। तरबूज में पाए जाने वाले साईट्रलाइन मांसपेशियों की सूजन व दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए तरबूज

तरबूज रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम तथा अमीनो एसिड पाया जाता है जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार है।

इसके अलावा तरबूज में पाया जाने वाला कैरोटेनोइड धमनियों की दीवारों व नसों को सॉफ्ट रखता है और इन्हें सख्त होने से रोकता है।

जिसके कारण शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता है और रक्तचाप, दिल के रोग, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसे रोगों की संभावनाएं कम होती है।

यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण, लक्षण और इसका घरेलू उपचार

किडनी के लिए तरबूज का सेवन

तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह प्राकृतिक मूत्र वर्धक माना जाता है जिसके कारण तरबूज किडनी को हेल्दी व साफ रखने में लाभकारी होता है।

यह शरीर से व किडनी से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है। तरबूज यूरिक एसिड को भी नियंत्रित करता है व किडनी की सूजन को कम करने में सहायक होता है।

ह्रदय के लिए तरबूज का सेवन

तरबूज में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होने के कारण यह ह्रदय को मजबूती प्रदान करने में मददगार फल माना जाता है। यह रक्तचाप को सुचारू रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

तरबूज मे सिट्रलीन व अर्जिनाइन होने के कारण यह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हृदय की धमनियों को भी मजबूती प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें – ह्रदय रोग में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

वजन कम करने में तरबूज के फायदे

तरबूज में बहुत कम कैलोरी होती है इसके कारण तरबूज के सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। तरबूज में सिट्रलीन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर का वजन घटाने में सहायक होता है। क्योंकि सिट्रलीन शरीर में चर्बी को जमा होने से रोकता है साथ ही यह हृदय की कार्य क्षमता में भी सुधार करता है।

तरबूज में 90% पानी होने के कारण इसको खाने से पेट जल्दी भरता है और व्यक्ति अधिक खाने से बच जाता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में तरबूज

तरबूज का सेवन करने से शरीर तरोताजा व ऊर्जावान महसूस करता है। इसके सेवन से सुस्ती व कमजोरी दूर होती है। क्योंकि तरबूज में विटामिन सी, विटामिन बी, बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह बॉडी में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मददगार होता है।

लू से बचाए रखने में तरबूज का सेवन

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही गर्म हवाएं व लू चलना आम बात होती है। इस मौसम में शरीर को लू व गर्मी से बचाए रखने व शरीर का तापमान सामान्य रखने में तरबूज बहुत फायदेमंद (Watermelon benefits) फल माना जाता है।

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत होती है इसलिए इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। और यह बॉडी को डिहाइड्रेशन होने से भी बचाता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी से बचने के घरेलू उपाय क्या है

tarbuj watermelon benefits
Watermelon benefits

तरबूज खाने के अन्य के फायदे (Other benefits of watermelon in hindi)

तरबूज खाने के ऊपर बताएं गए फायदों (Watermelon benefits) के आलावा इसको खाने के और भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते है जैसे

  • इस (Tarbuj) में लाइकोपिन व विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए यह अस्थमा के रोगियों के लिए भी गुणकारी माना जाता है।
  • गर्मियों के मौसम में रोज तरबूज खाने से गर्मी व हीट स्ट्रोक से बचने में मदद मिलती है। और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें – हीट वेव से बचने के घरेलू नुस्खे और उपाय

  • तरबूज खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है तथा जोडों में दर्द व हड्डियों संबधी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • नियमित तरबूज का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और चेहरा साफ, मुलायम और चमकदार होता है।
  • तरबूज का सेवन करने से बालों को स्वस्थ व हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • आयुर्वेद के जानकारों का मानना है की तरबूज कैंसर रोग से बचाने में भी सहायक होता है।

FAQ

Q1. तरबूज कब नहीं खाना चाहिए?

Ans कभी भी रात को तरबूज का सेवन नही करना चाहिए इसका उपयोग हमेशा सुबह के समय या दोपहर में या इसके बीच कभी भी किया जा सकता है।

Q2. तरबूज की तासीर क्या होती है?

Ans इस की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद होता है।

Q3. खाली पेट तरबूज खाने के फायदे क्या है?

Ans  वैसे तरबूज का सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर बाद तक का होता है। गर्मियों में सुबह तरबूज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। Tarbuj khane से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ-साथ पेट व आंतों के लिए भी यह लाभकारी होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल में हमने जाना तरबूज में पोषक तत्व और एक औषधीय गुण तथा तरबूज खाने के फायदे (Tarbuj khane ke fayde) क्या है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से किन रोगों में फायदा (Watermelon benefits) होता है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप कमेंट में लिख सकते है।

यह लेख गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे (Tarbuj khane ke fayde) आपको कैसा लगा कॉमेंट करके बताएं तथा लेख को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर जरूर करें।

-: इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़ें-