नीम के 10 फायदे और उपयोग करने के तरीके | Neem tree benefits in hindi

सेहत के लिए नीम के चमत्कारी फायदे – Neem ke fayde

नीम का पेड़ (Neem tree) एक औषधीय गुणों से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी वृक्ष होता है Neem tree की पत्तियों में भी अनेक औषधीय गुण मौजूद होते हैं। Neem ka ped भारत का मूल वृक्ष है नीम का संपूर्ण पेड़ ही स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है। इसकी पत्तियां, फल, फूल, बीज, छाल, जड़ तथा लकड़ी सभी भाग उपयोगी होते हैं। इसलिए नीम के फायदे यानि Neem tree benefits भी अनगिनत होते हैं।

इस से अनेक प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन बनाने में भी Neem tree का उपयोग होता है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अनुसार नीम अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। नीम के वृक्ष की पत्तियों (Neem leaves) में लगभग डेढ़ सौ प्रकार के ऑर्गेनिक कंपाउंड मौजूद होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में काफी मददगार होते हैं।

neem tree benefits in hindi

नीम के पेड़ का हर भाग एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से रक्षा करने में भी सक्षम बना जाता है। अनेक प्रकार की औषधियों के निर्माण में भी Neem tree का उपयोग किया जाता है।

इस (नीम) के द्वारा निर्मित पाउडर में कार्बनिक और अन्य फायदेमंद कंपाउंड पाए जाते हैं इसलिए नीम से निर्मित हर्बल प्रोडक्ट बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। नीम से साबुन (Neem soap), तेल, क्रीम, पाउडर, Neem face wash, फेस पैक जैसे अनेक प्रोडक्ट्स तैयार किये जाते हैं।

नीम के फायदे / Benefits of neem

सेहत के लिए नीम के फायदे अनगिनत होने के कारण इसे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी वृक्ष माना जाता है।

  • नीम का उपयोग बॉडी को डिटॉक्स रखने में फायदेमंद होता है।
  • यह पेट संबंधी रोगों से बचा कर डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करता है।
  • त्वचा संबंधी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
  • सूजन को कम करने में सहायक होता है।
  • पेट में होने वाली कीड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
  • इम्यूनिटी बूस्टर करने में मददगार होता है।
  • महिलाओं में ज्यादा होने वाली यूटीआई की प्रॉब्लम में फायदेमंद होता है।

नीम क्या है : About neem tree

यह एक ऐसा वृक्ष होता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी उपयोगी होता है। यह एक चालीस फिट ऊंचाई तक का पेड़ होता है। नीम में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसे घर का वैध माना जाता है। नीम के पेड़ के हर हिस्से का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है Neem tree का वनस्पति के नाम अजादिरछा इंडिका (Azadirachta indica) होता है। नीम के पेड़ का औसत जीवनकाल डेढ़ सौ से 200 साल तक का हो सकता है। 

नीम में पोषक तत्व : Neem tree nutrition in hindi

यह स्वास्थ्य के लिए गुणकारी और अनेकों पोषक तत्वों का भंडार होता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ एंटी एजिंग, एंटीबायोटिक जैसे गुण मौजूद होने के कारण यह शरीर को संक्रमण से बचाने और स्किन की हानिकारक किरणों व प्रदूषण से रक्षा करने में लाभदायक होता है।

नीम में अनेक प्रकार के विटामिन्स, फैटी एसिड होने के कारण इसके उपयोग से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ-साथ त्वचा जवान रहती है तथा त्वचा में निखार आता है। नीम में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण शरीर की हानिकारक बैक्टीरिया फंगल इंफेक्शन से रक्षा करते हैं।

Table of Contents

नीम के औषधिय गुण

यह त्वचा की संक्रमण या इंफेक्शन से रक्षा करने के साथ-साथ शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के इंफेक्शन, वायरल, वायरस आदि के अटैक से बचाव करने में मददगार होता है। नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होने के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य की बीमारियों से बचाए रखने में रक्षा करता है।

नीम की ताजी पत्तियां, सुखी हुई पत्तियों का पाउडर, नीम की निम्बोलीयां, छाल, तेल आदि का उपयोग कई रोगों को ठीक करने में किया जाता है। सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों (Neem tree leaves) को चबाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तथा  काफी रोगों में लाभ मिलता है।

नीम के नाम : Neem scientific name

Neem tree यानि नीम को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है वैसे अलग-अलग एरिया के हिसाब से नीम के बहुत से नाम होते हैं। हिंदी में इसको नीम या निम्ब के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजी में नीम को मार्गोसा ट्री Margosa tree कहते हैं संस्कृत में निम्ब, पिचूमण्ड, तित्तक,पीतसारक जैस अनगिनत नामों से जाना और पहचाना जाता है।

अब तक आपने जाना नीम क्या है नीम के अलग-अलग नाम, पोषक तत्व और औषधीय गुण तथा आगे हम जानेंगे नीम के फायदे यानि Benefit s of neem किन किन स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं में है इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

नीम के फायदे और उपयोग : Neem tree ke fayde

बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में नींबू के फायदे : Neem benefits for body detox

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में नीम को बहुत उपयोगी माना जाता है। नीम का किसी भी प्रकार से उपयोग करना सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। नीम का प्रयोग लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर लिवर की शुद्धि करने में फायदेमंद होता है।

नीम का प्रयोग शरीर में होने वाले किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाना लाभदायक होता है। नीम के पेड़ के हर हिस्से में ब्लड को साफ करने के गुण मौजूद होते हैं। नीम में मौजूद गुणों के कारण ही यह बॉडी को डिटॉक्स रखता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत करने में नीम के फायदे : Neem benefits for immune system

नीम का किसी भी रूप में उपयोग करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तथा अनेक बीमारियों से शरीर की रक्षा करने में नीम काफी सहायक होता है। अगर सुबह के समय खाली पेट नीम का सेवन लगातार किया जाए तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होती है।

स्किन के लिए नीम के फायदे : Neem benefits for skin

नीम एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण स्किन में होने वाले किसी भी प्रकार के इंफेक्शन, दाग धब्बे, खुजली, झुर्रियां, पिंपल्स, मुहासे, ब्लैकहेड्स, फोड़े फुंसी या किसी भी किसी भी प्रकार कि त्वचा संबंधी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए नीम का प्रयोग फायदेमंद माना जाता है।

रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए नीम के फायदे : Neem benefits for blood pressure

नीम में शरीर के ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के गुण भी पाए जाते हैं इसलिए यह उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए फायदेमंद औषधि होता है।

डायबिटीज रोग में नीम के फायदे : Neem benefits for diabetes

नीम में अत्यधिक कड़वाहट होने के कारण इसका उपयोग शुगर के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम में मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा नीम में एंटी हाइपरग्लिसेमिक गुण भी पाया जाता है इसलिए यह मधुमेह रोग से बचाने या ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में फायदेमंद होता है।

मलेरिया रोग का इलाज करने में नीम के फायदे : Malaria me neem ke fayde

नीम की पत्तियों का उपयोग मलेरिया रोग के उपचार में कुनैन के रूप में किया जाता है क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी मलेरिया गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। मलेरिया की दवा का निर्माण करने में भी नीम की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। मलेरिया के साथ-साथ नीम का प्रयोग सामान्य फ्लू या बुखार, जुखाम, खांसी आदि से बचाने या राहत दिलाने में भी काफी फायदेमंद होता है।

neem tree benefits in hindi

डेंड्रफ से छुटकारा दिलाए नीम तेल : Neem oil for dandruff

नीम का तेल बालों के लिए बहुत गुणकारी औषधि होता है। यह बालों में होने वाला रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और हेयर फॉल को कंट्रोल करने में उपयोगी साबित होता है। नीम के तेल का नियमित उपयोग करने से बाल घने काले और मुलायम होते हैं। यह तेल स्कैल्प तथा बालों सम्बंधी विभिन्न प्रकार के रोगों से छुटकारा पाने के लिए उपयोग किया जाना बहुत फायदेमंद होता है।

नीम का उपयोग : Uses of neem tree

इसका उचित लाभ प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग भी उचित तरीके से किया जाना आवश्यक होता है। नीम के पूरे पेड़ का उपयोगी स्वास्थ्य के लिए किया जाता है इसलिए यह जानकारी होना आवश्यक है कि नीम के पेड़ के किस भाग का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

  • नियमित नीम के ताजे पत्तों को चबाने से पाचन क्रिया मजबूत होकर पेट के रोगों से छुटकारा मिलता है।
  • यह चेहरे की रंगत निखारने और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी उपयोगी होता है इसलिए Neem face pack का उपयोग करना फायदेमंद होता है।
  • नीम की पत्तियों को चबाने से मौखिक स्वच्छता में लाभ मिलता है इसके लिए नीम 4 से 5 पत्तियां 2 हफ्ते तक रोज चबाएं।
  • नीम से निर्मित 1- 2 गोलियों का सेवन एक माह तक किया जा सकता है।
  • रोजाना 10 से 15 मिलीलीटर नीम का रस लगातार दो सप्ताह तक पीना सेहत के लिए गुणकारी होता है।

FAQ : Neem tree leaves के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

#1 नीम के पत्ते खाने से क्या लाभ होता है?

रोजाना नीम की पत्तियां खाने से शरीर में ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है तथा नियमित Neem tree leaves {नीम की पत्तियों} को चबाकर खाने से बुखार, मलेरिया, त्वचा संबंधी तमाम तरह की समस्याएं आदि से भी छुटकारा मिलता है।

#2 क्या नीम के पत्ते रोज खाना अच्छा है?

नीम की पत्तियों का सेवन लगातार एक माह तक करने से  शरीर में होने वाले हर प्रकार के संक्रमण से छुटकारा मिलता है क्योंकि नीम की पत्तियों में प्रचुर मात्रा में जीवाणुरोधी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं।

#3 रोज नीम के कितने पत्ते खाने चाहिए?

एक दिन में नीम की 6 से 7 ताजी पत्तियों का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है इससे ज्यादा नीम की पत्तियों का सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमनें जाना Neem ke fayde उपयोग, पोषण तत्व, Neem tree औषधीय गुण तथा नीम का इस्तेमाल किन किन स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से बचाने में सहायक होता है। इस आर्टिकल के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखना।

आशा करते हैं आपको यह लेख Neem tree benefitsनीम के 10 फायदे जरूर पसंद आया होगा, कॉमेंट करके जरूर बताना तथा इस आर्टिकल को अपने दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ शेयर भी कर देना ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पंहुचाने में आपका भी योगदान हो सके।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद :- 

इन्हें भी पढें –