मूंगफली को क्यों कहा जाता है गरीबों का बादाम जानिए – Mungfali khane ke fayde aur nuksan
मूंगफली पोषक तत्वों और औषधीय गुणों का खजाना है इसलिए Mungfali को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। क्योकि Mungfali khane ke fayde भी बादाम से कम नहीं है। रोजाना एक मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली (Peanut) खाने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होने के साथ साथ अनेक रोगों से बचने में भी मदद मिलती है। मूंगफली का तेल (Mungfali oil) भी अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जानिए Mungfali khane ke fayde
सर्दियों के मौसम में सुबह शाम आग जलाकर लोग इकट्ठे होकर बैठते हैं और मूंगफली को गुच्छों में भूनकर खाते हैं। यह टाइमपास का अच्छा जरिया होने के साथ-साथ पोषक तत्वों का भी खजाना है रोज मूंगफली खाने के फायदे (Mungfali khane ke fayde) हैरान करने वाले होते हैं।

यह शरीर में रोग उत्पन्न होने से पहले रोगों से बचाने में बहुत उपयोगी होती है लेकिन यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है। आइए जानते हैं मूंगफली क्या है इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं तथा Mungfali ke fayde या मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान तथा इसका उपयोग कब और कैसे करना चाहिए।
मूंगफली क्या है : Mungfali kya hai
मूंगफली पौधे की जड़ में गुच्छे के रूप में लगने वाली तथा ड्राईफ्रूट्स यानि सूखे मेवों के गुण रखने वाली एक तिलहनी फसल है। इसको भूनकर खाने के साथ साथ इसका तेल भी निकाला जाता है। मूंगफली का वैज्ञानिक नाम एरोकिस हाईपोजिया होता है। यह जमीन से निकलने के कारण मूंगफली को ग्राउंडनट भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे Peanut कहा जाता है।
Table of Contents
- 1 मूंगफली को क्यों कहा जाता है गरीबों का बादाम जानिए – Mungfali khane ke fayde aur nuksan
- 1.1 मूंगफली क्या है : Mungfali kya hai
- 1.2 मूंगफली में पोषक तत्व : Mungfali ke poshak tatva
- 1.3 मूंगफली खाने के 9 फायदे / Mungfali khane ke fayde
- 1.3.1 ह्रदय रोगों से बचाएं मूंगफली (Hirday rog me mungfali khane ke fayde)
- 1.3.2 मधुमेह रोग में मूंगफली के फायदे (Diabetes me mungfali khane ke fayde)
- 1.3.3 बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मूंगफली (Badhti umar me mungfali khane ke fayde)
- 1.3.4 हड्डियां मजबूत करने में मूंगफली (Hadiya majboot karne me mungfali khane ke fayde)
- 1.3.5 पुरुषों के लिए मूंगफली के लाभ (Purusho ke liye mungfali khane ke fayde)
- 1.3.6 महिलाओं के लिए मूंगफली के फायदे (Mahilao ke liye mungfali khane ke fayde)
- 1.3.7 पाचन सिस्टम मजबूत करने में (Digestive system me mungfali ke fayde)
- 1.3.8 शरीर का वजन नियंत्रित रखने में (Vajan control karne me mungfali ke fayde)
- 1.3.9 स्किन को स्वस्थ रखने में मूंगफली (Skin ke liye mungfali khane ke fayde)
- 1.4 मूंगफली तेल के फायदे : Mungfali oil benefits in hindi
- 1.5 मूंगफली की तासीर कैसी होती है : Mungfali ki taseer
- 1.6 मूंगफली के नुकसान : Mungfali ke nuksan
मुख्यतः यह दो प्रकार की होती है पहली सीधे गुच्छे में बढ़ने वाली तथा बिना पानी के बारानी व बंजर भूमि में ही आसानी से बढ़ने वाली होती है। मूंगफली पौधे की जड़ो में गुच्छे के रूप में लगती है। इसकी जड़ों पर छोटी गोल तथा भूरे रंग की राइजोबिया जीवाणु की ग्रंथियां पाई जाती है जो वायुमंडल से नत्रजन पौधें को देती है। पकने पर फली बनती है जिनमें मुख्यतः एक से तीन बीज यानि Mungfali ke dane होते हैं।
मूंगफली में पोषक तत्व : Mungfali ke poshak tatva
मूंगफली में बहुत से स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली में बादाम में पाए जाने वाले सभी तत्व मौजूद होने के कारण ही इसे गरीबों का बादाम कहा गया है। मूंगफली प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत (Best protein rich food) होती है इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, आयरन, जिंक भी मौजूद होते हैं।
इसके अलावा मूंगफली विटामिन ई, विटामिन बी6 जैसे विटामिन्स से भी भरपूर होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होने के कारण इम्यून सिस्टम मजबूत करने और अनेक रोगों से शरीर की रक्षा करने में सहायक होती है। इसमें मौजूद इन्ही तत्वों के कारण Mungfali khane ke fayde अनगिनत होते है।
मूंगफली खाने के 9 फायदे / Mungfali khane ke fayde
इसमें (Mungfali) उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने के साथ-साथ हेल्दी फैट मोनोसैचुरेटेड होता है तथा मूंगफली में रेस्वेट्रोल और फाइटोस्ट्रोल जैसे न्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं। इसका उपयोग अनेक रोगों से बचाने और शरीर को हेल्दी रखने में फायदेमंद होता है।
- पाचन क्रिया को मजबूत करती है
- दिल की बीमारियों के खतरों से बचाती है
- खून की कमी दूर करती है
- पेट से सम्बंधित रोगों के खतरे को कम करती है
- हड्डियां मजबूत करती है
- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है
- पुरुषों की कमजोरी दूर करती है
- गर्भावस्था में पोषण की पूर्ति करती है
- त्वचा को कोमल व स्वस्थ बनाये रखती है
ह्रदय रोगों से बचाएं मूंगफली (Hirday rog me mungfali khane ke fayde)
रोजाना अगर मूंगफली का सेवन किया जाए तो हृदय की बीमारियों के खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रोल लेबल भी नियंत्रित रहता है। क्योंकि इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो बेड कोलेस्ट्रोल कम करने तथा गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है। मूंगफली से निकाले गए तेल Peanut oil को हृदय रोगियों के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।
मधुमेह रोग में मूंगफली के फायदे (Diabetes me mungfali khane ke fayde)
डायबिटीज के रोगियों के लिए अपनी नियमित डाइट में मूंगफली को शामिल करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर, मैग्नीशियम और हेल्दी ऑयल्स होने के कारण यह ब्लड ग्लूकोज को प्रभावित नहीं करती। इसलिए मूंगफली का उपयोग टाइप टू डायबिटीज के खतरे को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है।
बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मूंगफली (Badhti umar me mungfali khane ke fayde)
चेहरे पर दिखाई देने वाले बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद (Mungfali benefits) माना जाता है क्योंकि यह प्रोटीन, वसा, फाइबर, विटामिन, खनिज एंटी ऑक्सीडेंट आदि से भरपूर होती है। इसलिए इसके नियमित सेवन से स्किन व चेहरे में चमक आती है और त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहेगी तथा चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से छुटकारा मिलता है जिससे बढ़ती उम्र का प्रभाव चेहरे पर दिखाई नहीं देता है।
हड्डियां मजबूत करने में मूंगफली (Hadiya majboot karne me mungfali khane ke fayde)
मूंगफली कैल्शियम और विटामिन डी का भी बहुत अच्छा स्रोत होती है। यह एक प्रकार का सस्ता और प्राकृतिक सुपरफूड्स हैं इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके अलावा मूंगफली में मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखने में फायदेमंद है। मांसपेशियों की कमजोरी खिंचाव आदि से बचने के लिए भी मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
पुरुषों के लिए मूंगफली के लाभ (Purusho ke liye mungfali khane ke fayde)
पुरुषों की शारीरिक शक्ति बढ़ाने में भी मूंगफली को उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से पुरुषों को पौरुष शक्ति में वृद्धि करने में फायदे होते हैं रोज मूंगफली खाने से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी नपुंसकता से संबंधित समस्याओं को भी कम करने में मदद मिलती है। मूंगफली में अर्जीनाइन होता है जो पुरुष प्रजनन शक्ति बढ़ाने में मददगार है। यह जिंक का भी अच्छा स्रोत है जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में सहायक है इसलिए मूंगफली खाने से फर्टिलिटी पावर बढ़ती है।
महिलाओं के लिए मूंगफली के फायदे (Mahilao ke liye mungfali khane ke fayde)
महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य व प्रजनन शक्ति बढ़ाने में मूंगफली बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व व फोलिक एसिड महिलाओं को प्रग्नेंट होने में मददगार व गर्भावस्था के दौरान होने वाली सामान्य स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से बचाने में मूंगफली काफी फायदेमंद होती है।
पाचन सिस्टम मजबूत करने में (Digestive system me mungfali ke fayde)
रोजाना मूंगफली खाने से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ-साथ डिजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और हम जो कुछ भी खाते हैं वह ठीक से पचता है जिससे गैस एसिडिटी की भी समस्या नहीं होती जिसके कारण खाया पिया शरीर मे लगता है। विशेषज्ञों का मानना है की भोजन के बाद अगर 20 ग्राम मूंगफली खाई जाए तो भोजन के आसानी से पचने में मदद मिलती है और ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा में भी वृद्धि होती है।
शरीर का वजन नियंत्रित रखने में (Vajan control karne me mungfali ke fayde)
मूंगफली प्रोटीन व फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत होने के कारण यह है शरीर का वजन कंट्रोल रखने में काफी मददगार होती है। क्योंकि नियमित मूंगफली खाने से भूख कम लगती है जिसके कारण अधिक खाने से बच सकते हैं इसलिए रोज मूंगफली खाने से शरीर का वजन कंट्रोल रहता है तथा शरीर मे अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता है।
स्किन को स्वस्थ रखने में मूंगफली (Skin ke liye mungfali khane ke fayde)
त्वचा को स्वस्थ रखने और स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मूंगफली काफी मददगार होती है इसमें सूजन कम करने के गुण भी मौजूद होते हैं। मूंगफली में पाया जाने वाला फैटी एसिड स्किन पर होने वाले लाल निशान व सुजन को कम करता है। साथ ही इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट स्किन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए नियमित एक मुट्ठी मूंगफली खाने से त्वचा स्वस्थ, कोमल, मुलायम रहती है।

मूंगफली तेल के फायदे : Mungfali oil benefits in hindi
Mungfali khane ke fayde जानने के बाद जानते है मूंगफली से निकाले गए तेल का उपयोग भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है क्योंकि इसके तेल में फ्लोसिनॉलोन होता है यह एक टॉपिकल कॉर्टिकोस्टेरॉइड है जो स्किन को हेल्दी रखने में बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूंगफली का तेल दिल को स्वस्थ रखने, कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रखने व मधुमेह, गठिया जैसी समस्याओं से बचाने में भी फायदेमंद माना जाता है।
मूंगफली की तासीर कैसी होती है : Mungfali ki taseer
इस Mungfali की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादातर सेवन सर्दियों के मौसम में किया जाता है वैसे मूंगफली को भिगोकर या सीमित मात्रा में पूरा साल भर भी खाया जा सकता है। इसकी तासीर गर्म होने से यह सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाने में भी मददगार होती है।
मूंगफली के नुकसान : Mungfali ke nuksan
इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से Skin problems या स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है इससे स्किन पर चकते, हाथों पैरों में खुजली, होठों पर सूजन, त्वचा पर रैशेज जैसी प्रोब्लेम्स होती है।
मूंगफली में संतृप्त वसा ज्यादा होने के कारण कच्ची या अधिक मात्रा में खाने से पाचन समस्याएं, दिल के रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप (High blood pressure), ब्लड धमनियों के सिकुड़ने जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है। अगर मूंगफली को कच्चा खाएं तो हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए क्योंकि बिना भिगोए यह नुकसानदायक हो सकती है।
FAQ
Q1. क्या मूंगफली खाने से मोटापा बढ़ता है?
Ans मूंगफली में वसा व कैलोरी उच्च मात्रा में होने के बावजूद यह शरीर का वजन बढ़ाने के बजाय नियंत्रित रखने में सहायक होती है। मूंगफली का नियमित सेवन करने से शरीर का स्वास्थ वजन बनाए रखने और मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करती है।
Q2. सुबह खाली पेट मूंगफली खाने से क्या होता है?
Ans अगर सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन किया जाए तो इसके गुण भीगने से कई गुना अधिक बढ़ जाते हैं और इससे एनीमिया, पेट संबंधी रोग, डाइजेशन सिस्टम मजबूत होने जैसे कई लाभ मिलते हैं। मूंगफली को भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से गैस, एसिडिटी, खून की कमी, शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमनें जाना Mungfali kya hai मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व कौन कौन से है और रोज मूंगफली खाने के क्या फायदे (Mungfali khane ke fayde) और नुकसान क्या है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
यह आर्टिकल मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान Mungfali khane ke fayde आपको कैसा लगा कॉमेंट करके जरूर बताएं तथा लेख को अपने परिवार के लोगों व दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढें-