सुबह व्यायाम करने के फायदे | Morning exercise health benefits in hindi

सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे (Morning exercise health tips in hindi) व्यायाम के लाभ

व्यायाम के फायदे – सुबह Morning exercise करना शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर को फिट रखने और रोगों से बचाने में सुबह की एक्सरसाइज यानि Morning exercise मददगार होती है।

निरोगी हेल्थ के इस लेख में जानेंगे रोज सुबह योग, व्यायाम और Morning exercise करने से शरीर मे कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ (Health benefits for morning exercise in hindi) होते हैं तथा एक्सरसाइज करने से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए आइए जानते हैं व्यायाम करने के फायदे -Morning exercise health benefits in hindi

morning exercise health benefits in hindi

Table of Contents

एक्सरसाइज करने के फायदे / Exercise benefits in hindi

शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ-साथ योग, व्यायाम व Morning exercise भी जरूरी होता है।

सुबह के समय योग, व्यायाम या एक्सरसाइज करने के बॉडी में फायदों (Body benefits of exercise in hindi) के अलावा कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। सुबह एक्सरसाइज (morning exercise) करने से ह्रदय मजबूत होने के अलावा दिमाग की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।

इसके अलावा सुबह की एक्सरसाइज या व्यायाम नींद की कमी, भूख न लगना, डिप्रेशन, तनाव, मधुमेह,  हार्ट रोगों से छुटकारा दिलाने में दवा के रूप में कार्य करती है। शरीर को ऊर्जावान बनाने में एक्सरसाइज महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सुबह एक्सरसाइज करने का फायदे : Morning exercise health benefits in hindi

स्वास्थ्य के लिए व्यायाम के फायदे

दिन में व्यायाम, एक्सरसाइज करने की तुलना में यदि सुबह के समय Morning exercise किया जाए तो ह्रदय, मधुमेह और रक्तचाप संबंधी समस्याएं नियंत्रित रहती है। सुबह एक्सरसाइज करने से दिल की अनियमित धड़कन की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलती है।

यह शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी लाभ पहुंचाता है। व्यायाम करने से शरीर में जो हार्मोन स्रावित होते हैं उनसे मन शांत रहता है और शरीर स्वस्थ, निरोगी व एक्टिव रहता है।

एकाग्रता बढ़ाने में व्यायाम के फायदे

दिनभर भागदौड़ और काम की व्यस्तता के चलते अत्यधिक तनाव से दिमाग व्यस्त रहता है। सुबह का समय ही ऐसा है जब किसी तरह का भटकाव नहीं होता। इसलिए किसी तरह की रूकावट के बिना सुबह पूरी तरह से ध्यान स्वयं पर केंद्रित कर सकते हैं।

इसलिए सुबह के समय की गई Morning exercise फायदेमंद मानी जाती है साथ ही इस समय हमारा पूरा ध्यान शरीर व की जाने वाली गतिविधियों पर होने के कारण इनका अधिक फायदा मिलता है और दिमाग की एकाग्रता व याददाश्त बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें- दिमाग तेज करने के लिए क्या करना चाहिए

अच्छी नींद के लिए व्यायाम के फायदे

सुबह जल्दी उठकर व्यायाम या Morning exercise करने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बेहतर तरीके से दिन भर काम कर पाते हैं रात होते-होते शरीर थकावट महसूस करने लगता है। जिससे नींद अच्छी आती है तथा इससे सोने की आदत में भी सुधार होता है और सुबह बिना थकान शरीर तरोताजा होता है।

सुबह दुबारा यही गतिविधियां दोहराने से कुछ ही दिनों में यह सब हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनने लगता है और शरीर स्वस्थ रहने के साथ साथ नियमित कार्य भी दुगनी ऊर्जा से कर पाएंगे।

अधिक उर्जा के लिए व्यायाम के फायदे

रात को अच्छी नींद आने और रात में सोने से दिमाग को आराम मिलता है और ऊर्जा संचित रहती है। इसलिए सुबह उठने पर शरीर और दिमाग दोनों आराम की स्थिति में होते हैं यही कारण है कि यह व्यायाम व एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा वक्त माना जाता है।

सुबह के व्यायाम (Morning exercise) से दिनभर शरीर में स्फूर्ति महसूस होती है क्योंकि दिल और फेफड़ों में खून अच्छी तरह से पंप होता रहता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने से शरीर ऊर्जावान व एक्टिव बनता है।

वजन नियंत्रित करने में व्यायाम के फायदे

सुबह के समय एक्सरसाइज या जॉगिंग की मदद से आसानी से अपने वजन को नियंत्रित किया जा सकता है और मोटापे जैसी गंभीर समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

इसके लिए किसी भी तरह की खास तैयारी करने की आवश्यकता नहीं होती नियमित सुबह के समय 25 से 30 मिनट सामान्य एक्सरसाइज करने के साथ साथ 10 मिनट रनिंग करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए डाइट प्लान

मेटाबॉलिज्म बढाने में व्यायाम के फायदे

सुबह जल्दी उठकर की गई व्यायाम या एक्सरसाइज शरीर की चयापचय से जुड़ी समस्याओं को दूर करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में लाभकारी होती है। व्यायाम या एक्सरसाइज व शारीरिक एक्टिविटी करने समय कैलोरी बर्न होती है तो उस समय पर शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है।

इसी कारण हर व्यक्ति को नियमित सुबह के समय ऐसी कोई भी गतिविधियां अवश्य करनी चाहिए जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ने से शरीर निरोगी व ऊर्जावान बना रह सकता है।

इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं

खाने में सुधार में व्यायाम के लाभ

सुबह खाली पेट एक्सरसाइज या योग-व्यायाम करने से खाने-पीने की आदतों में सुधार होता है।  हेल्दी रहने के लिए व्यायाम के साथ-साथ नियमित आहार में भी बदलाव जरूरी होता है। क्योंकि सुबह व्यायाम करने से भूख अच्छी लगती है तथा इच्छा शक्ति भी मजबूत होती है।

साथ ही सुबह व्यायाम करने के बाद हम जो भी खाते हैं वह अच्छे से पचता है। और गैस, बदहजमी, अपच, कब्ज के अलावा पेट की तमाम तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Morning exercise health benefits in hindi
Morning exercise benefits

सुबह एक्सरसाइज के अन्य फायदे : Other health benefits morning exercise in hindi

नियमित सुबह के समय एक्सरसाइज करने के ऊपर बताए गए स्वास्थ्य लाभ के अलावा और भी बहुत से फायदे (morning workout benefits in hindi) होते हैं जैसे

  • सुबह के समय रोज योग, व्यायाम या एक्सरसाइज करके जीवन शैली में भी बदलाव लाया जा सकता है।
  • नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर के साथ साथ मांशपेशियां भी मजबूत होती है।
  • अगर तनाव, डिप्रेशन, नींद की कमी, मानसिक परेशानी जैसी समस्याएं हैं तो सुबह एक्सरसाइज करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।
  • डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति के लिए नियमित सुबह की एक्सरसाइज फायदेमंद होती है क्योंकि यह शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मददगार होती है।
  • स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए एक्सरसाइज योग व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां करना फायदेमंद होता है।

एक्सरसाइज करने से पहले क्या खाना चाहिए : Before exercise what to eat in hindi

व्यायाम या एक्सरसाइज करने से पहले कुछ ऐसा खाना चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट हो और व्यायाम करते समय थकान महसूस ना हो प्रोटीन युक्त खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन करने से शरीर में एनर्जी प्राप्त होती है। एक्सरसाइज से पहले एक कटोरी दलिया का सेवन करना भी अच्छा माना जाता है।

क्योंकि यह धीरे-धीरे पचता है जिसके कारण शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी प्राप्त होती रहती है। साथ ही दलिया प्रोटीन और फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा दूध और केला का सेवन एक्सरसाइज करने से पहले करना लाभदायक होता है।

एक्सरसाइज करने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए : Before exercise what to not eat in hindi

एक्सरसाइज करने से पहले ऐसे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए जिनमें कैलोरी की मात्रा अधिक हो तथा अधिक फैट व फाइबर युक्त पदार्थों को खाने के बाद तुरंत एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यह पचने में कठिन होते हैं इस कारण से पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा अधिक नमक वाली चीजें भी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इनसे डिहाइड्रेट हो सकता है। अधिक तला भूना, फास्ट फूड, जंक फूड आदि चीजों का सेवन करने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन चीजों की वजह से सीने में जलन के साथ-साथ दर्द भी हो सकता है जो व्यायाम को और भी मुश्किल बना सकता है।

सुबह एक्सरसाइज करने के स्वास्थ्य लाभ और फायदे (Morning exercise health benefits in hindi) जानने के बाद जानते हैं इसके बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल कौन से हैं–

FAQs

Q1. मॉर्निंग में कौन-कौन सी एक्सरसाइज करें?

Ans सुबह एक्सरसाइज करने के लिए कुछ मुख्य है जैसे पुशअप्स, सिंगल लैग स्टैंड,  स्टैंडिंग लँजेज, जंपिंग जैक्स, क्रॉस क्रंचेज, स्क्वैट्स, हाई नीज आदि। इसके साथ सुबह के समय रनिंग, साइक्लिंग, मोर्निंग वॉक करने से भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

Q2. एक्सरसाइज करने से क्या फायदा होता है?

Ans  सुबह खाली पेट की गई एक्सरसाइज या मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। सुबह कसरत करने से शरीर ऊर्जावान बनता है तथा अनेक रोगों से भी बचने में मदद मिलती है। कसरत करने से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ साथ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।  लेकिन इसके लिए नियमित योग, व्यायाम व एक्सरसाइज करने की आदत डालें।

Q3.घर पर एक्सरसाइज कैसे करें?

Ans कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज है जिन्हें आप घर पर करके ही जिम वाली फिटनेस और बॉडी पा सकते हैं। सबसे पहले वार्मअप करें, इससे बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ता है और मांसपेशियां एक्टिव होती है। इसके अलावा जॉगिंग, हाई नीज, पुशअप्स, दंडबैठक, साइक्लिंग, रनिंग जैसी एक्सरसाइज घर पर आसानी से की जा सकती है।

Q4.क्या एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खाना चाहिए?

Ans  बिल्कुल खाली पेट कभी भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से पहले कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त हल्के खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए। जिससे कि शरीर को एनर्जी प्राप्त होती रहे और एक्सरसाइज करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इस आर्टिकल मॉर्निंग एक्सरसाइज के फायदे (Morning exercise benefits in hindi) के बारे में आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें और पोस्ट को शेयर भी करें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़े