Best young looking tips | जानते है हमेशा जवान दिखने के लिए डाइट प्लान

जवान दिखने के लिए क्या खाएं (Jawan rahne ke gharelu nuskhe) young kaise dikhe

आज के समय अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण समय से पहले बुढापा आने की समस्या से हर कोई परेशान है। उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने, जवान दिखने और Young looking के लिए नियमित आहार व दिनचर्या में कुछ सामान्य से बदलाव करके बुढ़ापे को समय से पहले आने से रोक सकते हैं।

जानते हैं Best young looking tips व बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने या जवान रहने के लिए क्या खाएं और Young kaise dikhe के लिए घरेलू उपाय क्या है आइए जानते हैं जवान रहने के लिए आहार प्लान Best young looking tips in hindi

Young looking ke upay

स्वस्थ तथा लंबा जीवन जीने के लिए रोज के खानपान व दिनचर्या में बदलाव करके फायदा उठा सकते हैं। क्योंकि हमारे भोजन का शरीर के बाहरी और भीतरी अंगों पर बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसलिए हम जो भी खाते या पीते हैं या कोई भी गतिविधियां करते हैं उनका हमारे शरीर पर तुरंत प्रभाव पड़ता है।

जवान दिखने (young looking) और स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए नियमित पोष्टिक भोजन करने के साथ साथ योग, व्यायाम व शारीरिक गतिविधियां करना भी फायदेमंद होता है।

इस प्रकार की अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोका जा सकता है। स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें जानने के लिए यह पढ़े- जानते हैं निरोगी और हेल्दी रहने की आदतें

जवान रहने के लिए क्या खाएं (Young looking tips food in hindi)

गेंहू के ज्वारे (whit grass) का सेवन

व्हीट ग्रास यानी गेंहू का ज्वारा जिसे धरती की संजीवनी बूटी माना जाता है। यह शरीर को बीमारियों से बचाकर हेल्दी व स्वस्थ रखने में बहुत उपयोगी होता है।

इसका नियमित सेवन करने से शरीर की शुद्धि होने के साथ साथ यह पोषक तत्वों की भी शरीर में पूर्ति करने में मददगार होता है। यह शरीर में असमय आने वाले बुढ़ापे को रोकता है तथा हमेशा जवान बने रहने younger looking में भी हेल्प करता है।

हरे ज्यूस का सेवन

सुबह के समय नियमित जूस पीने से शरीर मे एनर्जी बनी रहती है और शरीर से गैस व विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

साथ ही अगर हरे रंग के जूस का सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

हरे जूस में विटामिन्स, मिनरल के साथ साथ बहुत से जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर की शुद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आंवला का सेवन

शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रखने और पाचन क्रिया (Digestive system) को सुचारू बनाये रखने के लिए नियमित किसी भी रूप में आंवले का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होता है।

रोज एक ताजा आंवला खाने या आंवला चूर्ण, मुरब्बा, जूस आदि के रूप में सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी बॉडी पर कम पड़ता है।

अलसी का सेवन

अलसी (Flaxseeds) शरीर को स्वस्थ रखने व जवान बनाए रखने के लिए एक रामबाण औषधि मानी जाती है।

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ह्रदय रोगों से बचाये रखने के साथ साथ शरीर को रोगों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अलसी को रात को पानी मे भिगोकर सुबह चबाकर खाएं या इसके बीजों का पाउडर बनाकर नियमित सुबह के समय पानी के साथ सेवन करना भी फायदेमंद होता है।

अंकुरित अनाज का सेवन

शरीर में आवश्यक सभी पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए अंकुरित अनाज काफी फायदेमंद होता है। साबुत अनाज का सेवन करने से स्किन को जवान रखने में मदद मिलती है।

इनमे विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में होता है जो उम्र ढलने की रफ्तार को धीमी करने में उपयोगी होता है।

इसलिए तीन से चार प्रकार के अनाजों को मिक्स करके रात को सोने से पहले मिट्टी के पात्र में भिगो कर रखें तथा सुबह अंकुरित हो जाने के बाद इनका चबाकर नियमित सेवन करने से शरीर स्वस्थ व निरोगी रहने के साथ साथ जवान भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें –  हमेशा स्वस्थ और ताकतवर रहना है तो जरूर खाएं मिलेट

पौष्टिक आहार का सेवन

अपने रोज के भोजन में पोष्टिक आहार जैसे हरी व पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, मक्खन, फल, ड्राईफ्रूट्स, जूस, सलाद, रोस्टेड बीज जैसी चीजों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना शरीर को स्वस्थ रखने के साथ जवान भी बनाये रखने में उपयोगी होता है।

इसके साथ ही आयरन की पूर्ति करने के लिए नियमित गुड़, सीड्स व सूप आदि पदार्थों का रोज सेवन करना स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है।

इसके अलावा मोरिंगा भी बढ़ती उम्र के प्रभाव को शरीर व स्किन पर बढ़ने से रोकने में सहायक होता है।

ड्राईफ्रूट्स का सेवन

नट्स का नियमित सेवन करना शरीर को जवान रखने के साथ साथ त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मददगार होता है।

इनमे प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही विटामिन, खनिज, मिनरल, प्रोटीन और फाइटोकेमिकल्स जैसे अनेक प्रकार के तत्व पाये जाते हैं।

इनके कारण ड्राई फ्रूट्स शरीर को हेल्दी रखने के साथ साथ जवान भी बनाये रखने में मददगार होते है। इसलिए नट्स का नियमित सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – कौन कौन से ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते है और कैसे करें सेवन 

जवान रहने के घरेलू नुस्खे  (Young looking tips at home in hindi)

हमेशा हेल्दी और जवान बने रहने या Young looking के लिए नियमित आहार के साथ साथ कुछ और भी घरेलू नुस्खे व उपाय है जो young looking में मददगार है जैसे

  • अत्यधिक तनाव और गुस्सा इंसान की जवानी खत्म करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। क्योंकि मानसिक तनाव का बुरा असर स्वास्थ्य के साथ साथ त्वचा पर भी पड़ता है। इसलिए चिंता या तनाव रहित जीवन जीने का प्रयत्न करना चाहिए।
  • नारियल पानी या कच्चे नारियल का नियमित सेवन करना यंग लुकिंग, स्वस्थ शरीर और स्किन के लिए लाभकारी होता है। अगर ताजा न मिले तो नारियल को रात को पानी मे भिगोकर रखें और सुबह चबाकर खाएं।
  • अपने रोज के भोजन में पोटैशियम और फाइबर युक्त पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके लिए राजमा फाइबर व पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत होता है। राजमा में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • एवोकैडो का फल भी विटामिन ई व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रहने के साथ स्किन को भी जवान व हेल्दी बनाने में मददगार होता है।
  • बॉडी में पोषक तत्वों के अलावा विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए ब्लूबेरी भी बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही यह उम्र बढ़ने के प्रभाव को भी कम करती है।
  • विटामिन सी और फाइबर की कमी को दूर करने के लिए ब्रोकली भी अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से वजन नियंत्रित रहता है तथा दिल व डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
  • शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों या पानी का सेवन करना चाहिए। इससे त्वचा में ग्लो बरकरार रहता है। और यंग लुकिंग, जवान व हेल्दी बनाने में भी मददगार होता है।

FAQ : Young looking के लिए पूछे जाने वाले सवाल

Q1. सदा जवान रहने के लिए क्या करें?

Ans हमेशा फिट और जवान young looking बने रहने के जीवनशैली की कुछ आदतों व खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है। इसके लिए नियमित पोष्टिक भोजन करें तथा रोजाना योग, व्यायाम या एक्सरसाइज करने को अपनी दिनचर्या बनाकर फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा फास्ट फूड, जंक फूड, धूम्रपान, एल्कोहल जैसे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Q 2. सुंदर दिखने के लिए क्या खाना चाहिए?

Ans सुंदर दिखना यानि Young looking हर किसी का सपना होता है। इसके लिए रोज के खाने में कुछ चीजों को शामिल करना और कुछ चीजों का परहेज करना जरूरी होता है। सुंदर रूप के लिए सुबह ड्राई फ्रूट्स व सीड्स का सेवन रोज करें, तथा नियमित ताजे फल, हरी सब्जियां, जूस, दही, छाछ के साथ साथ लिक्विड पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना young looking जवान बने रहने और बढ़ती उम्र के प्रभाव को बॉडी व स्किन पर दिखने से रोकने के लिए young looking tips व कुछ सामान्य से घरेलू उपाय कौनसे है तथा खानपान व जीवनशैली में बदलाव करके बढ़ती उम्र के प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है।

इस लेख के बारे में आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। हम आपके सुझाव का सम्मान करते हैं और सवाल का जबाब देने की कोशिश करते हैं। पोस्ट को शेयर जरूर करें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़ें-

Share This Product

में श्रवण बिश्नोई Nirogi Health का Founder और एक Professional Blogger हूँ। में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित स्वास्थ्य से संबधित जानकारियां इस ब्लॉग पर नियमित Publish करता रहता हूँ।

2 thoughts on “Best young looking tips | जानते है हमेशा जवान दिखने के लिए डाइट प्लान”

Leave a Comment