पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय | How to remove pimples naturally in hindi

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय [Home remedies for pimples] पिम्पल्स क्या है कैसे हटाएँ How to remove pimples, Pimples treatment, Pimples removal

चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स हमारी खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते हैं यह अच्छे खासे चेहरे का रूप बिगाड़ देते हैं। युवावस्था में यह समस्या (Pimples problem) अधिक देखी जाती है। इसलिए हर कोई यह जानना चाहता है कि पिम्पल्स कैसे हटाएं यानि How to remove pimples या पिम्पल्स का इलाज (Pimples treatment) कैसे करें और इसलिए तरह तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं लेकिन पिम्पल्स हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित होते हैं।

आजकल अनितंत्रित खानपान और जीवनशैली में बदलाव के कारण पिम्पल्स की समस्या आम हो गई है अगर समय पर पिम्पल्स का उपचार न किया जाये तो इसके कारण असहनीय दर्द और चेहरे पर दाग-धब्बों, ब्लैकहेड्स, मुहांसों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

निरोगी हेल्थ के इस आर्टिकल में पिम्पल्स क्या है, चेहरे पर पिम्पल्स होने के कारण, पिम्पल्स हटाने के घरेलू नुस्खे (Pimples treatment at home) के बारे में विस्तार पूर्वक जानते है।

how to remove pimples naturally in hindi

जिनकी त्वचा तैलीय होती है उनको पिम्पल्स की समस्या ज्यादा होती है। चेहरे पर पिम्पल्स या कील मुंहांसे निकलने के कारण बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते इस समस्या का उपचार यानि Pimples treatment करना जरूरी होता है।

पिम्पल्स कैसे हटाएँ / How to remove pimples naturally

चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स की समस्या से परमानेंट छुटकारा पाने या Pimples treatment के लिए कुछ बेहद प्रभावी घरेलू नुस्खे हैं जो पिम्पल्स को हटाकर फिर से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार होते हैं।

  1. शहद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है यह पिम्पल्स से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करता है।
  2. टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे पिंपल्स हटाने में सहायक होती है।
  3. एलोवेरा जैल प्रयोग करने से पिम्पल्स से छुटकारा मिलता है।
  4. ग्रीन टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है इसलिए यह पिंपल्स हटाने में मदद करती है।
  5. दूध में बेसन मिलाकर पिंपल्स वाली जगह लगाने से लाभ मिलता है
  6. मुल्तानी मिट्टी में आलू का रस और गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी लाभ मिलता है।

पिम्पल्स क्या है : What is pimples in hindi

यह स्किन पर होने वाले एक तरह के दाग धब्बे होते हैं। साधारण भाषा में कहें तो त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन के कारण तेल ग्रन्थियां भर जाती है और इसके कारण चेहरे पर दाग और उभार निकलने लगते हैं।

टीनएजर में हारमोंस में बदलाव के कारण या त्वचा से निकलने वाले अत्यधिक तेल व डेड स्किन मिलकर त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देते हैं जिसके कारण उस स्थान पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जोकि मुहांसों या पिंपल्स का रूप धारण कर लेते हैं। पिम्पल्स कई प्रकार के होते हैं।

चेहरे पर पिम्पल्स होना हार्मोन्स में बदलाव, कब्ज, तनाव और अनियमित खानपान मुख्य कारण है। कई बार Skin problems के कारण मुहासे होते है। पिम्पल्स की समस्या आमतौर पर टीनएजर और महिलाओ में ज्यादा देखी जाती है।

जो की हार्मोन्स में बदलाव के कारण होती है। How to remove pimples के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपना कर पिम्पल्स का इलाज (Pimples treatment at home) किया जा सकता है।

पिम्पल्स होने के कारण (Causes of Pimples in hindi)

पिम्पल्स कैसे हटाएँ यानि How to remove pimples जानने से पहले हमें पिम्पल्स होने के कारण जानना जरूरी होता है चेहरे पर निकलने वाले पिम्पल्स, मुहांसों और चेहरे के दाग-धब्बे के अनेक कारण हो सकते है।

इस समस्या के होने में हमारे खानपान और जीवनशैली का भी बहुत बड़ा योगदान माना जाता है इसके आलावा कब्ज या पेट संबधी समस्याओं के कारण भी पिम्पल्स की समस्या होती है इसके और भी निम्नलिखित कारण है जैसे

  •  हार्मोन्स बदलाव

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी पिम्पल्स होने लगते हैं। खासकर महिलाओं को मासिकधर्म, गर्भावस्था और रजोनिवृति के समय शरीर मे होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण पिम्पल्स की समस्या ज्यादा होती है।

  •  कॉस्मेटिक का ज्यादा इस्तेमाल

कॉस्मेटिक यानी सौंदर्य प्रसाधनों का अधिक इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स निकलने लगते हैं। कई बार महिलाएं पूरा दिन मेकअप में रहती है और रात को ठीक से चेहरा साफ नहीं करने के कारण पिंपल्स हो जाते हैं।

  •  दवाओं के सेवन के कारण

कभी-कभी तनाव, मानसिक बीमारी और मिर्गी जैसी बीमारियों की दवाओं के सेवन से भी मुंहासे (Pimples) निकल जाते हैं।

  • अत्यधिक तनाव के कारण

लगातार तनाव रहने से भी पिंपल्स की समस्याएं होती है। इसकी वजह से शरीर में अंदरूनी बदलाव होते हैं जिसके कारण पिंपल्स हो जाते हैं।

  • खानपान के कारण

जंक फूड, फास्टफूड, पैकेडफूड, अधिक मिर्च मसालों और तैलीय पदार्थों के ज्यादा सेवन करने से पिम्पल्स की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या रहने से भी पिम्पल्स, कील मुहासों की समस्या होती हैं।

  • संक्रमण के कारण

चेहरे पर पिंपल्स होने का बेक्टिरिया मुख्य कारण होता है। क्योंकि मुंहासे जीवाणुओं की वजह से होते हैं। जिसके कारण चेहरे और शरीर पर लाल रंग के दाने निकल जाते हैं जिनको छूने पर दर्द भी होता है।

  • पित्त व कफ दोष के कारण

मुहासे सामान्य पित्त व कफ दोष के असंतुलित होने के कारण होते हैं। यह दोष हमारी पाचन क्रिया कमजोर कर देता है। जिसके कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता व शरीर से विषाक्त तत्व बाहर नहीं निकल पाते और हमारे खून को विषाक्त कर देते हैं। जिसके कारण पिम्पल्स की समस्या होती है।

Read More –

पिम्पल्स के लक्षण (Pimples symptoms in hindi)

चेहरे पर कील, मुंहासे, पिम्पल्स होने के लक्षण की बात करें तो इसके लक्षण चेहरे पर साफ दिखाई देते है लेकिन इसके मुख्य लक्षण है जैसे

  • त्वचा का लाल होना
  • छोटे छोटे लाल रंग के उभार का होना
  • पिले या सफेद रंग के पस के साथ त्वचा में उभार होना
  • त्वचा पर निशान का होना
  • व्हाइट हैट्स सफेद पस वाले उभार
  • ब्लैक हैट्स हल्का कालापन लिए उभार

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय (Pimples treatment at home in hindi)

how to remove pimples naturally in hindi
Pimples Treatment

एलोवेरा

एलोवेरा में पिंपल्स हटाने के गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण बैक्टीरिया के कारण होने वाले पिंपल्स को होने से रोकने के साथ-साथ चेहरे पर दाग धब्बे भी नहीं होने देता और सूजन को भी कम करता है। इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाने वाला एंटीसेप्टिक गुण त्वचा पर बैक्टीरिया फैलने से रोकता है।

मुहासों की समस्या होने पर एलोवेरा का ताजा पत्ता लेकर उसकी जैल को निकालकर चेहरे पर और पिंपल्स वाले हिस्सों पर लगाने से मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसलिए पिम्पल्स का घरेलू उपचार (Pimples treatment) करने में एलोवेरा को बहुत फायदेमंद माना जाता है इससे चेहरे पर चमक यानि ग्लो भी आता है।

नारियल तेल

कोकोनेट ऑयल यानि नारियल के तेल में मौजूद विटामिन ई के साथ-साथ जीवाणु रोधी योगिक भी पाया जाता है। इसी कारण से नारियल तेल का इस्तेमाल पिम्पल्स हटाने के साथ-साथ चेहरे पर पड़ने वाले दाग धब्बे और झुर्रियों के घरेलू इलाज के रूप में किया जाता है।

इसके अलावा यह तेल त्वचा को मॉश्चराइज करके मुलायम व स्वस्थ रखता है और स्किन इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। पिम्पल्स का घरेलू उपचार (Pimples treatment) करने और मुहासों से छुटकारा पाने के लिए शहद के साथ कुछ बूंदे नारियल तेल की मिलाकर इसकी मालिश चेहरे पर नियमित करने से लाभ मिलता है।

हल्दी

हल्दी का प्रयोग पिंपल्स हटाने या Pimples treatment में काफी मददगार होता है। इसमें एंटीसेप्टिक हीलिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन भी पाया जाता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी के साथ एंटीमाइक्रोबियल गुण प्रदर्शित करता है।

हल्दी और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाकर इसको चेहरे पर लगाने से पिंपल्स व मुहांसों को ठीक करने में मदद मिलती है तथा चेहरा मुलायम व चमकदार बनता है।

मुल्तानी मिट्टी

मुंहासे या Pimples treatment के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग वरदान है। स्किन से गंदगी हटाने और अत्यधिक तेल हटाने में यह बेहद ही कारगर होती है। पिम्पल्स, झुर्रियां, दाग धब्बे, फोड़े फुंसी, आदि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को चार घंटे गुलाब जल में भिगोकर छोड़ दें।

रोजाना नहाने से पहले इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर इसको चेहरे और शरीर पर लेप करके आधा घंटा बाद स्नान करना चाहिए। इस मिश्रण का कुछ दिन नियमित प्रयोग करने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

नीम

मुहासों की समस्या से निजात दिलाने में नीम एक प्रभावी औषधि है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। नीम को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करके इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर इसे रोजाना चेहरे या पिंपल्स वाली जगह पर लगाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसके अलावा नीम की पत्तियां और कच्चे फल पानी में उबालकर इससे चेहरा धोना भी मुहांसों से छुटकारा दिलाता है। त्वचा के लिए नीम के फायदे अत्यधिक होने के कारण नीम का प्रयोग स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने और चेहरे के दाग-धब्बें व Pimples treatment का सबसे अच्छा घरेलू उपाय होता है।

अरण्डी का तेल

कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) स्किन की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। साथ ही यह तेल त्वचा संबंधी समस्याओं से स्किन को स्वस्थ और मुलायम बनाने का काम करता है इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।

पिम्पल्स या मुंहासों की समस्या का घरेलू इलाज (Pimples treatment) करने के लिए अरंडी का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूख जाने के बाद गुनगुने जल से चेहरा धो लें। यह प्रयोग नियमित करने से पिंपल्स की समस्या छुटकारा मिलता है और त्वचा साफ मुलायम व चमकदार बनती है।

लहसून

यह भी मुंहासे की समस्या में कारगर होता है। इसमें एलीसिन होता है जो एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। यह Skin infection या त्वचा में बैक्टीरिया पनपने से रोकता है। लहसुन का पेस्ट बनाकर इसमें शहद और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं। क्योंकि लहसुन बहुत अच्छा एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक्स होता है।

इसलिए यह स्किन संबंधी समस्याएं जैसे त्वचा पर दाग धब्बे, मुहांसे, पिम्पल्स, खाज खुजली आदि से छुटकारा पाने का लहसुन एक कारगर घरेलू उपाय होता है।

इसे भी पढ़ें ~ त्वचा रोग का घरेलू इलाज

FAQ – Pimples treatment के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

Q1. पिंपल्स किसकी कमी से होते हैं?

Ans  आमतौर पर चेहरे पर पिंपल्स निकलने की समस्या टीनएज से जोड़कर देखी जाती है। क्योंकि इस उम्र में शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। इस कारण हार्मोन्स लेवल डिस्टर्ब होने पर स्किन पर पिंपल्स आने लगते हैं जो शुरुआत में तो यह किसी छोटे दाने या उभार की तरह महसूस होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ते जाते हैं और चेहरे की रंगत बिगाड़ देते हैं।

Q2. पिंपल्स को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

Ans  पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने या Pimples treatment at home के लिए गुलाब जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसको पिंपल्स वाली जगह पर लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें सुबह उठने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे धीरे-धीरे पिंपल और पिंपल के निशान गायब होना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा चेहरे पर शहद की मसाज करने से भी पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

Q3. चेहरे पर पिंपल हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?

Ans  चेहरे पर पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए डेयरी उत्पाद का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए अगर पिंपल्स की ज्यादा समस्या हो तो इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

Q4. पिंपल्स होने का क्या कारण है?

Ans यह समस्या ज्यादातर ऑयली स्किन में होती है क्योंकि ऑइली स्किन पिंपल्स को जन्म देती है। इसके अलावा ज्यादा धूम्रपान करने, शराब का अधिक सेवन करने से भी पिंपल होते हैं। कुछ लोगों में पिंपल्स की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है दवाओं की ज्यादा सेवन से भी पिंपल्स हो सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल में हमने जाना पिम्पल्स क्या है इसके लक्षण, कारण और चेहरे से पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय (Pimples treatment in hindi) क्या है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में लिख सकते है।

इस आर्टिकल How to remove pimples in hindi में दी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है। अतः किसी भी सुझाव को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेवें।

यह लेख पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय Pimples treatment at home in hindi आपको कैसा लगा Comment करके जरूर बताएं और Share करें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद  :-

इन्हें भी पढ़ें-

2 thoughts on “पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय | How to remove pimples naturally in hindi”

Comments are closed.