Garmi se kaise bache | गर्मी से बचने के 10 आसान घरेलू उपाय

गर्मी से बचने के आसान घरेलू उपाय (Garmi se bachne ke upay in hindi)

आजकल मौसम में बदलाव के कारण हर कोई गर्मी से बचने के उपाय Garmi se kaise bache जानना चाहता है। क्योंकि गर्मियों में अधिक गर्मी यानि summer heat के कारण सेहत से जुड़ी समस्याएं होना आम बात होती है। प्रकृति के द्वारा किए जाने वाले मौसम में परिवर्तन के कारण धरती पर गर्मी, सर्दी, बरसात, लू जैसे विभिन्न प्रकार के मौसम देखने को मिलते हैं।

आज के इस लेख में जानेंगे Garmi se kaise bache यानि शरीर को गर्मी से बचाए रखने के घरेलू उपाय व गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं तथा गर्मी से बचने के घरेलू तरीके को कौन से है आइए जानते हैं गर्मी से बचने के घरेलू उपाय Garmi se kaise bache in hindi

Garmi se kaise bache / गर्मी से बचने के उपाय

गर्मियों का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अधिक summer heat गर्मी के कारण न सिर्फ शरीर से पसीना निकलता है बल्कि चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ पूरे शरीर की रंगत बदल जाती है। साथ ही शरीर में सुस्ती और आलस्य रहना आम बात है।

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हम गर्मी से बचने के अनेक प्रकार के उपाय यानि Garmi se kaise bache के बारे में सोचने लगते हैं क्योंकि अधिक तेज गर्मी व धूप के कारण इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों व जानवरों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इस समय मौसम में परिवर्तन के कारण व मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जब जब मौसम व ऋतु में परिवर्तन होता है तो हमें भी अपनी दिनचर्या व आहार विहार की आदतों में कुछ परिवर्तन करने आवश्यक होते है। ताकि मौसम में बदलाव व इसके कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों से अपने आप को व परिवार को बचाएं रख सकें।

इसलिए वर्तमान में आगमन हुए इस गर्मी के प्रकोप के समय Garmi se kaise bache या गर्मी से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है सो चलिए विस्तार से जानते हैं Garmi se bachne ke upay व सावधानियां और गर्मियों के मौसम में शरीर में ठंडक लाने के लिए घरेलू टिप्स व लू से बचने के घरेलु उपाय 

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय (Garmi se kaise bache gharelu upay)

Garmi se kaise bache

पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना

गर्मियों में शरीर को गर्मी (Summer heat) से बचाने के लिए ठोस व भारी भोजन करने के बजाए तरल पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए जैसे फलों का रस, छाछ, दही, लस्सी, नींबू पानी, जल जीरा, मिल्क शेक, शरबत, केरी यानी कच्चे आम, कच्चा प्याज आदि।

इन पदार्थों के सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहने के साथ-साथ ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है। यह सभी पदार्थ गर्मी से बचायें रखने के साथ साथ बॉडी को हाइड्रेट भी रखने में मददगार होते हैं।

ठंडी तासीर वाले पदार्थों का सेवन करना

गर्मी से बचने के लिए इस मौसम में तरबूज, खीरा, ककड़ी तथा मौसमी फलों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए साथ ही गन्ने के जूस का सेवन भी शरीर में ठंडक लाने के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में गर्मी के प्रभाव को कम करने में प्याज भी काफी फायदेमंद होता है।

यह बॉडी के तापमान को सामान्य रखने में मददगार होता है। साथ ही कच्चे प्याज में नींबू रस डालकर सेवन करने से विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है। इसके अलावा इस मौसम Summer heat में पुदीना, जीरा, व सोंफ से बने शरबत जैसे पदार्थ भी शरीर में ठंडक बढ़ाने व गर्मी से बचाने में उपयोगी होते हैं।

यह पढ़ें- गन्ने का जूस पीने के अद्भुत फायदे और औषधीय गुण

सुपाच्य और पौष्टिक आहार का सेवन

इस मौसम Summer heat में हमेशा हल्का ताजा तथा जल्दी व आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। तथा गर्मियों में ज्यादा समय तक भूखा भी रहना शरीर के लिए नुकसानदेह होता है।

इसलिए थोड़े थोड़े अंतराल से पोषक तत्वों युक्त आहार का सेवन करते रहना शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ साथ ऊर्जा भी बढ़ाता है।

इस मौसम में शरीर का डाइजेशन सिस्टम ठीक से कार्य नहीं कर पाता है। इसलिए पौष्टिक व जल्दी पचने वाला भोजन करना ही गर्मी से बचने का अच्छा उपाय है।

स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें

गर्मियों के मौसम में शरीर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस मौसम Summer heat में दूषित पानी व दूषित भोजन के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा लगातार बना रहता है।

साथ ही गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण स्किन सम्बंधी समस्याओं का खतरा अधिक बना रहता है। इसलिए ऐसी समस्याओं बचने के लिए शरीर की साफ सफाई या स्वच्छता रखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें – त्वचा रोग क्या है और गर्मी में इनसे कैसे बचें 

गर्मी से बचने के लिए क्या खाना चाहिए (Garmi se bachne ke liye healthy food)

गर्मी से बचने के लिए अंगूर का सेवन

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसलिए अंगूर धूप की हानिकारक किरणों से शरीर व स्किन को बचाने में फायदेमंद होता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए गर्मियों में अंगूर को अपने नियमित डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए।

गर्मी से बचने के लिए खीरे का सेवन

खीरे में पानी की मात्रा भरपूर होती है साथ ही खीरे में अनेक प्रकार के विटामिंस या मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। इसलिए गर्मियों में खीरे का सलाद के रूप में भरपूर मात्रा में सेवन करने से बॉडी को धूप व गर्मी से बचाए रखने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।

गर्मी से बचने के लिए तरबूज का सेवन

तरबूज खाना गर्मियों के मौसम में फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज में लाइकोपिन तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण ही इसका रंग लाल होता है।

लाइकोपिन सूर्य से निकलने वाली तेज व हानिकारक किरणों से स्किन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तरबूज बॉडी की हाइड्रेट भी रखता है। इसलिए इस मौसम में तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए।

गर्मी से बचने के लिए शहतूत का सेवन

शहतूत यानी तुत एक बहुउपयोगी फल वृक्ष होता है। इसके फलों का प्रयोग मंदाग्नि को ठीक करने तथा अनेक प्रकार के टॉनिक बनाने में किया जाता है।

यह फल गर्मियों के मौसम में शरीर को गर्मी से बचाने में काफी फायदेमंद होते है। इसलिए इस ऋतु में गर्मी से बचने के लिए शहतूत के पके हुए ताजे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

गर्मी से बचने के लिए विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन

शरीर को गर्मी से बचाने व डीहाइड्रेट होने से बचाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन करना लाभदायक होता है।

इसके लिए नींबू संतरा, पपीता, आम, केला, आदि फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। विटामिन सी शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह पढ़ें- रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्या खाएं

गर्मी से बचने के घरेलू तरीके (Garmi se bachne ke tarike)

Summer heat यानि गर्मी से कैसे बचें व घरेलू उपाय (Garmi se kaise bache) जानने के बाद जानिए शरीर को गर्मी से बचाने व स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ-साथ दिनचर्या में बदलाव व कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी होता है जैसे

  • शरीर को तेज धूप व गर्मी से बचाए रखने के लिए सूती व आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।
  • गर्मी से बचने के लिए पानी व तरल पदार्थों का थोड़े-थोड़े अंतराल से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।
  • मौसमी फलों व सब्जियों का अधिक सेवन तथा जूस का प्रचुर मात्रा में सेवन करना चाहिए।
  • जब भी धूप में अपने घर से बाहर निकले चेहरे को सूती कपड़े से ढककर निकले तथा आंखों पर चश्मे का प्रयोग करें।
  • गर्मियों के मौसम में ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करना चाहिए या रात को सोते समय करना चाहिए।
  • धूप में निकलने से पहले अच्छी किस्म का सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग कर सकते हैं।
  • इस मौसम में अधिक गर्मी में बाहर से आने के बाद तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए।
  • गर्मी के मौसम में अधिक मिर्च मसाले, जंक फूड, फास्ट फूड व अधिक तेलीय पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • पुदीने की भी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में पुदीने का रस या इसकी चटनी का भी इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
  • इस मौसम में नमक की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना Garmi se kaise bache, गर्मियों के मौसम में शरीर को तेज धूप व गर्मी (summer heat) से बचाए रखने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय व खानपान व दिनचर्या में बदलाव करने जरूर होते हैं। गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं तथा गर्मी से बचने के घरेलू तरीके क्या है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

यह आर्टिकल Garmi se kaise bache गर्मी से बचने के उपाय आपको ऐसा लगा कमेंट करके अवश्य बताएं तथा इस लेख को अपने परिवार व दोस्तों के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर भी अवश्य करें। और अंत तक हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हम आपके आभारी हैं।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़ें-

3 thoughts on “Garmi se kaise bache | गर्मी से बचने के 10 आसान घरेलू उपाय”

Comments are closed.