गन्ने का जूस पीने के गजब के फायदे | Ganne ka juice ke 9 fayde

गन्ने के रस के फायदे और उपयोग (Sugarcane juice benefits in hindi) Ganne ka juice pine ke fayde

गन्ने का जूस (Sugarcane juice) पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है क्योंकि गन्ने के जूस में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। Ganne ka juice का नियमित सेवन शरीर को अनेक रोगों से बचाए रखने में फायदेमंद साबित होता है।

इस आर्टिकल में जानते हैं गन्ने के जूस का सेवन करने से होने वाले फायदे (Ganne ka juice peene ke fayde), इसके औषधीय गुण तथा गन्ने का जूस पीने का उचित समय कोनसा है तथा Ganne ka juice प्यास बुझाने के आलावा किन-किन रोगों में लाभकारी होता है। जानिए Sugarcane juice पीने के फायदे और कब पीना चाहिए – Ganne ka juice ke fayde

गन्ने के जूस के फायदे : Ganne ka juice peene ke fayde

एक गिलास गन्ने का ठंडा जूस पीने से शरीर की प्यास बुझाने के साथ साथ बॉडी में ठंडक व ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है। गन्ना भारत में बहुतायत पाया जाता है। इसे अलग अलग जगह के अनुसार अनेक नामों से जाना जाता है।

गन्ने का वैज्ञानिक नाम सैकेरम औफिसिनरम होता है। गन्ने का रस (Sugarcane juice) बिना फैट का एक प्राकृतिक पेय पदार्थ होता है। गन्ने के रस यानि Ganne ka juice से चीनी, गुड़ शक्कर जैसे पदार्थों का निर्माण किया जाता है।

Read also- इन चार व्हाइट फूड्स का करें परहेज ये स्वास्थ्य के लिए होते है हानिकारक

Ganne ka juice pine ke fayde

Table of Contents

गन्ने के जूस में पोषक तत्व (Ganna juice nutrition)

गन्ने के जूस का सेवन गर्मियों के मौसम में शरीर को उर्जा व ठंडक देने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स के साथ बहुत से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

गन्ने के रस में पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन A, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, प्रोटीन, जिंक जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसलिए अगर सही समय पर व उचित मात्रा में गन्ने के जूस का नियमित सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

गन्ने का जूस पीने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ (Ganna juice benefits in hindi)

शरीर को हाइड्रेट रखने में गन्ने के जूस के फायदे

गर्मियों के मौसम में बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाने में गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह लू से भी बचाता है और शरीर में पानी की पूर्ति करने में Ganne ka juice मददगार होता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में गन्ने के ताजे जूस का नियमित सेवन करना लाभदायक माना जाता है।

पीलिया रोग में फायदेमंद गन्ने का जूस

पीलिया एक खतरनाक बीमारी होती है इसलिए इसका समय रहते इलाज करना जरूरी होता है। और गन्ने का रस इस रोग से बचाने या छुटकारा दिलाने में काफी हद तक मददगार होता है।

विशेषज्ञ अक्सर पीलिया के रोगी को गन्ने के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रित रखने के गुण मौजूद होते हैं। क्योंकि पीलिया रोग बिलीरुबिन के लेवल के बढ़ने के कारण ही होता है और गन्ने का जूस इसको बढ़ने से रोकने में मददगार होता है।

लिवर के लिए फायदेमंद गन्ने का जूस

गन्ने का जूस एंटी ऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत होता है। इसलिए इसे लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गन्ने के जूस का नियमित सेवन लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मददगार होता है।

साथ ही यह लिवर में होने वाले किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से भी बचाता है। और लिवर को हेल्दी व स्वस्थ रखने सहायक होता है।

शरीर मे एनर्जी बनाये रखने में गन्ने का जूस

गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मददगार होता है। गन्ने के जूस का नियमित सेवन करने से शरीर ऊर्जावान तथा एनर्जी से भरपूर बना रहता है तथा थकावट कमजोरी आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

दिल को मजबूत रखने में गन्ने का जूस

रोज गन्ने का ताजा जूस पीने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है और ह्रदय की कार्यक्षमता सुचारू रूप से बनी रहती है। इसके अलावा गन्ने का जूस ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मददगार होता है।

इसलिए गन्ने के रस का नियमित सेवन करने से हृदय रोगों के जोखिम का खतरा कम होता है और ह्रदय स्वस्थ बना रहता है। क्या खाने से दिल हेल्दी व मजबूत रहता है जानने के लिए यह पढ़ें-

हड्डियों को मजबूत रखने में गन्ने का जूस

गन्ने के जूस में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन जैसे पोषक तत्वों भी उचित मात्रा में पाए जाते हैं। जिनके कारण शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ गन्ने का जूस पीने से हड्डियां भी मजबूत होती है।

इसलिए हड्डियों की कमजोरी दूर करने और इनको ताकतवर रखने व मजबूती प्रदान करने के लिए नियमित गन्ने के रस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत रखने में गन्ने का जूस

गन्ने के जूस का नियमित सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करने में मदद मिलती है। तथा सामान्य सर्दी जुखाम जैसी आम समस्याओं से बचाए रखने के साथ-साथ वायरल या इंफेक्शन से भी शरीर को बचाए रखने में गन्ने का जूस मददगार होता है।

इसलिए इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए गन्ने रस का एक गिलास की मात्रा में नियमित सेवन करना लाभकारी होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाने में गन्ने का जूस

नियमित एक गिलास गन्ने का ताजा जूस पीने से बॉडी का डाइजेशन सिस्टम दुरुस्त व मजबूत रहता है। गन्ने का जूस फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।

साथ ही गन्ने का जूस आंतों की कार्य क्षमता बढ़ाने और उनको साफ रखने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए पेट की सभी प्रकार की समस्याओं से राहत पाने के लिए गन्ने रस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

एनीमिया रोग में गन्ने के जूस के फायदे

यह रोग शरीर में खून की लगातार कमी के कारण होता है और गन्ने का जूस ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में कारगर होता है। क्योंकि गन्ने के रस में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

इसलिए इसका नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने व हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए इस जूस का नियमित सेवन करने से एनीमिया रोग से बचने में मदद मिलती है।

Ganne ka juice pine ke fayde

स्किन के लिए गन्ने के जूस के फायदे

गन्ने का जूस किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में उपयोगी होता है। नियमित गन्ने के रस का सेवन करने से त्वचा मुलायम और चमकदार होने के साथ साथ कील मुहांसों, झुर्रियों, दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। तथा यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करने में सहायक होता है।

इसके अलावा इस रस को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर स्किन पर लगाने से भी स्किन सम्बंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ साथ स्किन सॉफ्ट व चमकदार बनती है।

यह पढें- चेहरे की सुंदरता कैसे बढ़ाएं

गन्ने के जूस का सेवन करने का सही समय ( Ganne ka juice pine ka time)

गन्ने का जूस स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है लेकिन अगर इसका सेवन सही समय और उचित तरीके से नहीं किया जाए तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए गन्ने के जूस का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए।

इसका सेवन सुबह नाश्ता आदि करने के बाद तथा दोपहर बाद तक कभी भी कर सकते हैं। लेकिन रात को गन्ने के रस का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।

गन्ने के जूस की तासीर (Ganne ka juice taseer)

इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए गन्ने के रस का उपयोग ज्यादातर गर्मियों के मौसम में ही किया जाता है। क्योंकि गर्मी में इसका सेवन शरीर को हाईड्रेटेड रखने के साथ साथ ठंडक पहुंचाता है। साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने ने मददगार होता है।

Ganne ka juice

गन्ने के जूस के नुकसान : Side effects of sugarcane juice

सीमित मात्रा में गन्ने का जूस स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन किसी भी चीज का अत्यधिक मात्रा में किया गया सेवन स्वास्थ्य दुष्प्रभाव उत्पन्न करता है वैसे ही गन्ने में अतिरिक्त चीनी की मात्रा होने के कारण बहुत अधिक गन्ने का सेवन करने से इसके कुछ दुष्प्रभाव देखे गए हैं यह डायबिटीज व दिल के रोगों का खतरा बढ़ा सकता है।

FAQ : Ganne ka juice के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या खाली पेट गन्ने का जूस पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीने के कई फायदे हैं इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है तथा यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर किडनी को भी स्वस्थ रखता है तथा पेट के रोगों का खतरा भी गन्ने का जूस काफी कम करता है।

Q2. गन्ने का जूस कब नहीं पीना चाहिए?

जिन लोगों को अत्यधिक स्ट्रेस या अनिद्रा की समस्या है उन्हें गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि गन्ने के जूस में पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल अनिद्रा की समस्या उत्पन्न करता है। इसके अलावा अगर सर्दी जुखाम आदि की प्रॉब्लम है उन्हें गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए।

Q3. क्या गन्ने का रस पीने से वजन बढ़ता है?

सीधे तौर पर कहा जाए इससे वजन नहीं बढ़ता लेकिन गन्ने के रस में प्राकृतिक शर्करा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से रक्त शर्करा और कैलोरी अधिशेष के अनियंत्रित होने से वजन बढ़ भी सकता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना गन्ने के जूस में पोषक तत्व इसकी तासीर तथा गन्ने का जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में और इसका (Ganne ka juice) सेवन करने का सही समय और तरीका क्या है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें पूछ सकते हैं साथ ही पोस्ट को शेयर करना ना भूलें धन्यवाद !

नोट :- आर्टिकल में दी गई तमाम जानकारियां सामान्य जानकारियों पर आधारित है, अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त है तो सर्वप्रथम चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।

लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

इन्हें भी पढ़ें-

1 thought on “गन्ने का जूस पीने के गजब के फायदे | Ganne ka juice ke 9 fayde”

Comments are closed.