सेब के सिरके के फायदे और उपयोग कैसे करें – Apple cider vinegar benefits and uses in hindi
सेब के सिरके को एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) के नाम से भी जाना जाता है। सेब का सिरका स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है। सेब यानी Apple से तैयार किया जाने वाला सिरका स्टोर करके बहुत दिनों तक रखा जा सकता है। इस Apple cider vinegar का उपयोग मोटापा घटाने, ग्लोइंग स्किन और बालों के स्वास्थ्य के साथ साथ अनेक रोगों से बचाने में लाभकारी होता है।
इस लेख में जानेंगे सिरका क्या है इसके फायदे यानि Apple cider vinegar benefits और सेब के सिरके का उपयोग किन किन बिमारियों से बचने में किया जा सकता है तथा इसका सेवन कैसे करें जानते है।
Apple cider vinegar ke fayde
सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन किया जाए तो शरीर को अनेक फायदे होते हैं नियमित सुबह सेव का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर पीने से शरीर का वजन तेजी से घटता है। साथ में सुबह के समय इसका सेवन करने से डायबिटीज, पाचन क्रिया, कोलेस्ट्रोल, कैंसर जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है लेकिन इसका सेवन कभी भी चाय या कॉफी पीने के तुरंत बाद या पहले नहीं करना चाहिए।
यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने (Immune system) में भी सहायक होता है। सिरका एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड का भी स्रोत है। इसके अलावा इसमें Vitamin C व Vitamin B भी होता है। इसलिए इसका सेवन अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल (Antibacterial) गुण मौजूद होने के कारण यह कील मुंहासे, पिम्पल्स, ब्लैकहेड्स जैसी स्किन संबधी समस्याओं (Skin problems) से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है।
सेब के सिरके में पोषक तत्व (Apple cider vinegar nutrition in hindi)
एप्पल साइडर विनेगर में सबसे ज्यादा एसिडिक एसिड की मात्रा पायी जाती है और यह एसिड हार्ट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के विटामिन्स भी मौजूद होते है। इसके आलावा सिरके में प्रोटीन, एंजाइम के साथ साथ बहुत से जरूरी और फायदेमंद बैक्टीरिया भी पाए जाते है।
सिरके में ऐसे भी गुण मौजूद होते है जो की अनेक रोगों से बचाने में मददगार होते है इसमें पाए जाने वाले इन्ही गुणों के कारण यह पेट के रोगो, ह्रदय रोगों, Weight loss, स्किन संबंधी समस्याओ आदि से बचाने में सहायक होता है।
खाली पेट सेव का सिरका पीने के फायदे (Benefits of apple cider vinegar in hindi)
Table of Contents
- 1 Apple cider vinegar ke fayde
- 1.1 सेब के सिरके में पोषक तत्व (Apple cider vinegar nutrition in hindi)
- 1.2 खाली पेट सेव का सिरका पीने के फायदे (Benefits of apple cider vinegar in hindi)
- 1.2.1 इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in immune system in hindi)
- 1.2.2 पाचन क्रिया मजबूत करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in digestion system in hindi)
- 1.2.3 वजन घटाने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in weight loss in hindi)
- 1.2.4 डायबिटीज को नियंत्रित करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in diabetes in hindi)
- 1.2.5 हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in high cholesterol in hindi)
- 1.2.6 त्वचा संबंधी समस्याओं में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in skin problem in hindi)
- 1.2.7 बालों की समस्याओं में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in hair problem in hindi)
- 1.2.8 लिवर के लिए सेब का सिरका (Apple cider vinegar in liver in hindi)
- 1.2.9 मौखिक स्वच्छता में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in oral health in hindi)
- 1.3 सिरके का उपयोग करने में सावधानियां (Apple cider vinegar precaution in hindi)
- 1.4 सेब के सिरके का उपयोग करने के तरीके (Seb ke sirke ka upyog karne ke tarike)
- 1.5 सेब के सिरके का इस्तेमाल कैसे करें (Seb ke sirke ka sevan kaise karen)
- 1.6 Q 1. एप्पल साइडर विनेगर कब पीना चाहिए?
- 1.7 Q 2. सेव का सिरका कितने दिनों तक पीना चाहिए?
- 1.8 Q 3. रोजाना सेव का सिरका पीने से क्या नुकसान होते हैं?
इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in immune system in hindi)
इस Apple vinegar में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा सेब के सिरके में फ्लेवोनॉयड्स तथा एसिटिक एसिड मौजूद होता है। जो शरीर को अनेक रोगों से बचाने में या रोगों से लड़ने में मदद मददगार होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल्स गुण शरीर को संक्रमण से बचाने के साथ-साथ स्वस्थ और निरोगी रखने में भी सहायक होते हैं।
पाचन क्रिया मजबूत करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in digestion system in hindi)
सेब के सिरके का नियमित सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होता है। सिरके में पाया जाने वाला अम्लीय गुण पाचक अग्नि को बढ़ाकर पाचन शक्ति को मजबूत करता है। इसके अलावा इसके सेवन से गैस, एसिडिटी, अपच, पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाने और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए एक से दो चम्मच सिरका पानी में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें – क्यों होता पाचन सिस्टम कमजोर इसको बढ़ाने के घरेलू उपाय

वजन घटाने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in weight loss in hindi)
आज के समय मोटापा एक गंभीर समस्या है और इस समस्या से राहत पाने के लिए सिरके का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। इसलिए नियमित सुबह के समय गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका डालकर सेवन करने से शरीर के वजन को घटाने में यह बहुत ही कारगर होता है। क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड होने के कारण गुर्दे के फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में फैट को जमने से भी रोकता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in diabetes in hindi)
मधुमेह रोग से पीड़ित लोगों को सेब के सिरके का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक और एंटी-ग्लाइसेमिक के साथ-साथ एसिटिक एसिड जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। इसलिए Apple cider vinegar के इस्तेमाल से ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए खाना खाने से आधा घंटा पहले एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच सिरका मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें – शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं
हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in high cholesterol in hindi)
सेब के सिरके में पाया जाने वाला एसिटिक एसिड ट्राइग्लिसराइड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होता है इसके अलावा नियमित खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने से ब्लड में एलडीएल के स्तर को कम करने तथा एचडीएल के स्तर को बढ़ाने में भी यह मददगार होता है इसलिए नियमित सिरके का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहने के साथ-साथ हृदय रोगों के खतरों से भी बचा जा सकता है।
त्वचा संबंधी समस्याओं में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in skin problem in hindi)
स्किन संबंधी समस्याओं से राहत पाने और त्वचा में निखार लाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग बहुत उपयोगी माना जाता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को भी नियंत्रित रखने में मददगार होता है ब्लैकहेड्स व मुहांसों के निशान व धब्बों को मिटाने में भी सिरका उपयोगी साबित होता है।
इसके लिए रात को सोने से पहले पानी मे थोड़ा सा सेब का सिरका मिलाकर मुंहासों व धब्बों पर लगायें और सुबह ठंडे पानी से धो लेने से स्किन साफ और चमकदार होती है साथ ही इससे त्वचा में ग्लो आता है।
बालों की समस्याओं में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in hair problem in hindi)
अक्सर महिलाएं बालों में होने वाली डैंड्रफ व अधिक तेलिय बालों की समस्या से परेशान रहती है। बालों की ऐसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सेव का सिरका मददगार होता है क्योंकि एप्पल साइडर विनेगर में पाया जाने वाला एसिड बालों में तेल कम करने व डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है।
इसके लिए 1 लीटर पानी में 10 से 15 एमएल सिरका डालकर इसे अच्छे से मिलाकर इसको बालों की जड़ों में लगाकर कुछ देर बालों में मसाज करने के बाद बालों को साफ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से बालों संबंधी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और बाल कोमल, मुलायम और चमकदार बनते हैं।
लिवर के लिए सेब का सिरका (Apple cider vinegar in liver in hindi)
सिरका लिवर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है और लिवर को साफ और स्वस्थ रखता है इसलिए इसके सेवन से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और लिवर मजबूत होता है। इसलिए लिवर को साफ रखने और फैटी लिवर होने से बचाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का मिलाकर इसका सेवन खाना खाने से आधा घंटा पहले सुबह शाम नियमित करने से फायदा होता है।
यह भी पढ़ें – लिवर फैटी क्यों होता है और इसका घरेलू उपचार क्या है
मौखिक स्वच्छता में सेब का सिरका (Apple cider vinegar in oral health in hindi)
मुंह को स्वस्थ रखने में भी Apple का सिरका मददगार माना जाता है साथ ही यह है ब्लीचिंग एजेंट की तरह भी काम करता है जिसके कारण दांतों में होने वाली पीलेपन की समस्या को दूर करने में भी यह सहायक होता है। इसके अलावा मौसम में बदलाव या गर्म ठंडा खाने पीने के कारण होने वाली गले की समस्याओं या खराश से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच सिरका गुनगुने पानी में डालकर पीने से लाभ मिलता है।
सिरके का उपयोग करने में सावधानियां (Apple cider vinegar precaution in hindi)
- सेब के सिरके का अधिक मात्रा में व गलत तरीके से सेवन करने के कारण एसिडिटी,उल्टी, घबराहट, मतली जैसी समस्या हो सकती है।
- इसका अधिक मात्रा में या अकेले सेव के सिरके का सेवन करने से दांतों की पॉलिशिंग (दांतो की ऊपरी परत) खराब होने के साथ-साथ दांतों संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
- अधिक मात्रा में सेब के सिरके का सेवन करने से भूख कम या न लगने जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
- सेव के सिरके का सेवन कभी भी खट्टे फलों के जूस के साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है।
- इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी हो सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को इसका उपयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।
- गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
सेब के सिरके का उपयोग करने के तरीके (Seb ke sirke ka upyog karne ke tarike)
सेब के सिरके का किसी भी तरह से इस्तेमाल करने से पहले इसके बारे में उचित जानकारी और इसका उपयोग करने के सही तरीकों के बारे में जानकारी होना आवश्यक होता है। क्योंकि इसमें एसिड की मात्रा होने के कारण गलत तरीकों से इसका उपयोग करने से शरीर में कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
- इसका सेवन करने के लिए एक से दो चम्मच सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर खाना खाने से एक घंटा पहले या एक घंटा बाद इसका सेवन किया जा सकता है।
- सेब के सिरके का सेवन सुबह खाली पेट पानी या जूस में मिलाकर किया जा सकता है इससे अनेक रोगों से बचने के साथ-साथ शरीर के आवश्यक कुछ तत्वों की भी पूर्ति होती है।
- इसका प्रयोग स्किन व बालों में लगाने के लिए करने हेतु सेब के सिरके में 4 गुना पानी मिलाकर इसका प्रयोग करना लाभदायक होता है।
- सिरके का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

सेब के सिरके का इस्तेमाल कैसे करें (Seb ke sirke ka sevan kaise karen)
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल ऊपर बताई गई सावधानियों के साथ करना चाहिए। सेब के सिरके को हमेशा कम मात्रा में व पानी के साथ अच्छे से मिलाकर ही इसका सेवन करना चाहिए। अकेले सेब के सिरके का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसको पानी में मिलाकर बनाए गए मिश्रण में शहद मिलाकर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा कुछ ऐसे फलों का जूस भी है जिसके साथ सिरका मिलाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। सेब के सिरके का इस्तेमाल खट्टे फलों, दही, छाछ, चावल आदि के साथ नहीं करना चाहिए।
FAQ – Apple cider vinegar के बारे में पूछे जाने वाले सवाल
Q 1. एप्पल साइडर विनेगर कब पीना चाहिए?
Ans सेब के सिरके को पीने के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह के समय को माना जाता है। मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसी तरह रात को सोते समय भी एक गिलास पानी में एक चम्मच डालकर पीया जा सकता है।
Q 2. सेव का सिरका कितने दिनों तक पीना चाहिए?
Ans एप्पल साइडर विनेगर में अम्लीयता अधिक होने के कारण इसका अधिक मात्रा में या ज्यादा समय तक उपयोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
Q 3. रोजाना सेव का सिरका पीने से क्या नुकसान होते हैं?
Ans सेब के सिरके का सेवन उचित मात्रा में व पूरी जानकारी के साथ किया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ है नहीं तो इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। Apple vinegar का सेवन अगर अधिक मात्रा में और ज्यादा समय तक किया जाए तो यह नुकसानदेह हो सकता है। अधिक समय तक या अकेला सिरका पीने से गले में इन्फेक्शन, गैस, एसिडिटी, अपच, त्वचा संबंधी समस्याएं आदि होने का खतरा बना रहता है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज हमने सेव का सिरका पीने के फायदे और इसका इस्तेमाल कैसे करें तथा Apple cider vinegar के नुकसान व इसके उपयोग को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जाना। इस आर्टिकल के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।
यह लेख सेव का सिरका के फायदे (Apple cider vinegar benefits in hindi) आपको कैसा लगा अवश्य बताएं और आर्टिकल को अपने दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ शेयर जरूर करें।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढ़ें-