Welcome to Nirogi health
सादर प्रणाम…
सभी सम्मानीय पाठकों का निरोगी हेल्थ पर स्वागत है।
हमारे बारे में About Us
नमस्कार दोस्तों
मेरा नाम श्रवण बिश्नोई है आप सभी का हमारे ब्लॉग Nirogi health.com पर बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर हेल्थ से जुडी स्वास्थ्य वर्धक जानकारियां पब्लिश की जाती है।
सुजल व श्रवण बिश्नोई द्वारा स्थापित यह वेबसाइट स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का एक ऑनलाइन स्रोत है हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों को स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियां सरल भाषा में देना है। निरोगी हेल्थ को भारत के साथ-साथ दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देने और सेवा करने के उद्देश्य के लिए बनाया गया है। हमारे द्वारा इस वेबसाइट पर आयुर्वेद चिकित्सा, घरेलू किचन मसाले, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी टिप्स, जड़ी बूटियों से जुड़ी तमाम जानकारियां, स्वस्थ रहने और रोगों से बचने के उपाय व खानपान और जीवनशैली से जुड़ी तमाम तरह की जानकारियों के द्वारा लोगों की मदद करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
हम इस ब्लॉग पर आपके लिए स्वास्थ्य से सम्बंधित तमाम जानकारियां सटीक व पूरी रिसर्च करके पब्लिस करने की कोशिश करते हैं और आगे भी इसी प्रकार से पूरी जिम्मेदारी के साथ ऐसे ही स्वास्थ्य वर्धक आर्टिकल पब्लिश करते रहेंगे।
आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान
यह केवल उपचार की पद्धति ही नहीं है बल्कि आयुर्वेद जीवन विज्ञान है। आयुर्वेद का प्राथमिक लक्ष्य व्यक्ति के स्वास्थ्य को बनाए रखना है। रोग होने पर उपचार करना इसकी दूसरी प्राथमिकता है। आयुर्वेद के अनुसार दोष, धातुओं एवं मलों का अपनी उचित मात्रा में होना शरीर को स्वस्थ रखता है। जब इनमें विषमता उत्पन्न होती है, तो रोगों की उत्पत्ति होती है। आयुर्वेद के जानकारों का मानना है कि आयुर्वेद की चिकित्सा से रोग जड़ से नष्ट हो जाता है और यह सही भी है। यदि रोग के स्वरूप उसकी वृद्धि को ध्यान में रखकर चिकित्सा की जाए तो रोग नष्ट हो जाता है।
आयुर्वेद हमें निरोग और स्वस्थ रहने के लिए ऋतु के अनुसार आचरण, प्रतिदिन खानपान व जीवनशैली कक निर्देश देता है। नियमित व्यायाम, स्वच्छता, पर्याप्त नींद आदि को अपने आचरण में सम्मिलित करने से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। स्वास्थ्य को बनाये रखना रोग का उपचार करने से ज्यादा आसान होता है यही आयुर्वेद का प्रथम उद्देश्य है। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कुछ रोग जिनका बचाव करना ज्यादा आसान है बजाय चिकित्सा करने के, इसके लिए जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया गया है।
परिचय About Us
मेरा जन्म राजस्थान में श्री गंगानगर जिले के छोटे से कस्बे में हुआ, मैंने स्कूली शिक्षा पास के एक स्कूल से प्राप्त की। मुझे स्कूल समय से ही लिखने और घूमने का शौक था। गांव के स्कूल से 10th करने के बाद में आगे की पढ़ाई के लिए पास के शहर आ गया। वहाँ मेरे रूम के पास एक लायब्रेरी होती थी। वहीं से किताबे पढ़ने का शौक लगा। सन 2001 में मुझे टायफाइड हुआ एलौपैथी से इलाज करवाते हुए आयुर्वेद चिकित्सा की तरह ध्यान आकर्षित हुआ और आयुर्वेद के बारे में विस्तार से जानने के लिए आयुर्वेद की किताबें पढ़ना और आयुर्वेद विशेषज्ञों के पास जाना शुरू हुआ। धीरे धीरे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बारे में जानता गया।
पिछले कुछ वर्षों से में एलोपैथी दवाओं का सेवन नही किया है अगर कभी कोई नॉर्मल स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या हो तो आयुर्वेद या घरेलू खाने पीने की वस्तुओं के द्वारा ही खुद को स्वस्थ रखता हूँ।
निरोगी हेल्थ पर उपलब्ध सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लेखक के ज्ञान, अनुभव तथा विशेषज्ञों की राय तथा उनके द्वारा लिखे गए विभिन्न लेखों पर किए गए गहन रिसर्च और अध्ययन के माध्यम से प्राप्त की गई होती है। लेकिन फिर भी हमारा पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी जानकारी को व्यावहारिक रूप से आजमाने से पहले अपने चिकित्सक या रोग से संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य कर लेवें। क्योंकि हर किसी व्यक्ति विशेष की स्वास्थ्य परिस्थितियां अलग अलग हो सकती है।
अंत में, यदि आप को हमारे द्वारा बताई गयी किसी भी जानकारी से लाभ होता है तो हमें खुशी और गर्व होगा।
हम चाहते हैं कि जिस प्रकार से आप सभी का प्यार और सपोर्ट मिल रहा है ऐसे ही आपका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।
हमसे संपर्क करने के लिए – [email protected]
धन्यवाद….

आपकी सेवा में…
Sujal Bishnoi Sharwan Bishnoi
Nirogihealth.com Team