हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay

H B क्या होता है और इसे बढ़ाने के उपाय क्या है (Hemoglobin kaise badhaye) Increase hemoglobin tips

शरीर में आयरन की कमी होने के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है और यह कोशिकाएं शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण (Increase hemoglobin) का काम करती है।

इस आर्टिकल में बात करते हैं हीमोग्लोबिन क्या है इसकी कमी के लक्षण कारण और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय (Increase hemoglobin tips) क्या है आइए जानते हैं हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay

हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay

Table of Contents

हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay

हीमोग्लोबिन को H B भी कहा जाता है। एचबी शरीर के ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद ऐसे प्रोटीन है। जो शरीर के अंगों व टिशू में ऑक्सीजन पहुंचाते है और कार्बन- डाइ-ऑक्साइड को अंगों से फेफड़ों में पहुंचाते है।

शरीर में आयरन की कमी होने के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है। इसकी ज्यादा कमी होने से एनीमिया भी हो सकता है। शरीर में पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हिमोग्लोबिन का स्तर सामान्य होना आवश्यक होता है।

पुरुषों और महिलाओं में इसका सामान्य स्तर अलग अलग होता है। पुरुषों में सामान्य स्तर 13. 5 से 17 . 5 ग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में 12.0 से 15.5  ग्राम प्रति डेसीलीटर माना जाता है।

हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण क्या है (Symptoms of Hemoglobin in hindi)

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण बहुत से लक्षण होते हैं जैसे

  • कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • हाथों पैरों का सुन व ठंडा पढ़ना
  • सिर में दर्द की समस्या होना
  • स्किन व आंखों का पीला पड़ना
  • हृदय की धड़कन का अनियमित होना
  • हाथों व पैरों के नाखून कमजोर होना
  • छाती में दर्द होना
  • भूख कम लगना और चिड़चिड़ापन होना
  • मुंह में बार-बार छाले होना

हीमोग्लोबिन की कमी के कारण क्या है (Cause of hemoglobin deficiency in hindi)

शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी होती है। इसके अलावा इसके और भी बहुत से कारण होते हैं जैसे

  • आयरन की कमी के कारण
  • अत्यधिक रक्तस्राव के कारण
  • किसी गंभीर बीमारी के कारण
  • शरीर में कहीं से ब्लड लॉस होने के कारण
  • शरीर में विटामिन कैल्शियम आदि की कमी के कारण
  • किडनी संबंधी बीमारी के कारण
  • मासिक धर्म के दौरान ज्यादा रक्तस्राव के कारण

हीमोग्लोबिन की कमी में आहार (Increase hemoglobin diet in hindi)

हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay

विटामिन सी

H B यानि हीमोग्लोबिन की कमी से राहत दिलाने या Increase hemoglobin में विटामिन सी युक्त आहार बहुत उपयोगी होते हैं।

शरीर में H B की कमी की समस्या होने पर विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, नींबू अमरूद, कीवी, बादाम, सेव, टमाटर, स्ट्रोबेरी, आम, केला, मशरूम आदि का सेवन प्रचुर मात्रा में करना लाभदायक होता है।

विटामिन बी कॉम्पलेक्स

शरीर में रक्त की पूर्ति के लिए विटामिन बी कॉन्प्लेक्स बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में इसकी पूर्ति के लिए आयरन से भरपूर किशमिश या मनुका दाख का सेवन करना लाभदायक होता है। इसके अलावा इस विटामिन की पूर्ति के लिए किसी सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकते हैं।

फोलिक एसिड

यह एक प्रकार का विटामिन ही होता है। शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने से शरीर में एचबी का स्तर कम होने लगता है। इसलिए अपने नियमित आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक होता है जिनमें फोलिक एसिड की मात्रा भरपूर हो,

यह पत्तेदार सब्जियों, चावल, अंकुरित अनाज, मूंगफली, केले आदि में पाया जाता है। इसके अलावा यह बीजों में भी पाया जाता है।

यह भी पढें – बीजों का नियमित सेवन क्यों जरूरी है जानिए इनके फायदे 

आयरन

स्वस्थ और आयरन से भरपूर खानपान एचबी के स्तर (Increase hemoglobin) को बेहतर बनाने में अहम योगदान निभाता है। इसलिए आयरन से भरपूर फूड्स और खाद्य पदार्थों को अपनी नियमित डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए।

इसके लिए फल, सब्जियां, आंवला, पिस्ता, नींबू पालक, सुखी किशमिश, सोयाबीन, बीट्स, ब्रोकली, अंजीर, अमरूद, केला, अंकुरित अनाज, काजू अखरोट, तुलसी, काला चना और तिल का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और आयरन भी भरपूर मिलता है।

हीमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य रखने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies for increase hemoglobin in hindi)

हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay
हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay

पालक का सेवन

यह आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन B-9, विटामिन डी, कैल्शियम और beta-carotene पाया जाता है और भी हरी पत्तेदार सब्जियों भी प्रचुर मात्रा में आयरन होता है।

सौ ग्राम पालक में लगभग 4 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से हिमोग्लोबिन के स्तर में बहुत तेजी से वर्द्धि (Increase hemoglobin) होती है। इसके अलावा इसका किसी भी रूप में सेवन करना लाभदायक होता है।

अनार का सेवन

अनार में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी और फाइब प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए और विटामिन ए बी भी होता है। इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर अनार शरीर में खून की मात्रा में बढ़ोतरी के साथ साथ और भी रोगों से बचाता है।

नियमित सुबह के समय अनार के ज्यूस का सेवन करना रक्तवर्धक होता है। अगर ताजे अनार ना मिले तो इसके बीजों के पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है।

ड्राईफ्रूट्स का सेवन

ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए काफी असरदार ओर पोष्टिक होते हैं। यह औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, फास्फोरस, प्रोटीन, हल्दी फैट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। इसलिए यह शरीर को रोग मुक्त करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से एनर्जेटिक रहने के साथ-साथ शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

यह भी पढें – इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय

चकुंदर का सेवन

चुकंदर का ज्यूस आयरन से भरपूर होता है। नियमित इसके ताजा ज्यूस का सेवन करने से शरीर में किसी भी प्रकार की खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा चकुंदर को सलाद के रूप में भी सेवन करना हिमोग्लोबिन की कमी दूर करने में सहायक होता है।

सोयाबीन का सेवन

सोयाबीन का नियमित सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और शरीर मजबूत व शक्तिशाली बनता है। एक मुट्ठी सोयाबीन को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इसको चबाकर खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक व फैट की मात्रा कम होती है।

पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का खजाना होती है। इनमें मैग्नीशियम सिलेनियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, जिंक, एंटी ऑक्सीडेंट आदि तत्व पाए जाते हैं।

इसलिए शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने या Increase hemoglobin tips के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का ज्यूस निकालकर सुबह के समय सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा इनकी सब्जियों का सेवन भी लाभदायक होता है।

खजूर का सेवन

खजूर में शरीर के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्व जैसे आयरन, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह शरीर को शक्तिशाली बनाने के साथ-साथ वजन बढ़ाने और स्वस्थ बनाने में भी सहायक होता है।  शरीर में खून की कमी को दूर करने और Increase hemoglobin में खजूर बहुत लाभदायक होता है।

यह भी पढें- शरीर को हष्ट पुष्ठ बनाने के घरेलू उपाय

जीवन शैली में बदलाव

  • अपनी नियमित दिनचर्या, खानपान और कुछ आदतों में बदलाव लाकर हिमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है।
  • नियमित डाइट में हेल्दी आहार (Increase hemoglobin foods) को शामिल करने से शरीर में एचबी के स्तर में बढ़ोतरी होकर स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • बादाम को रात को पानी में भिगोकर सुबह दूध में फैट कर सेवन करना भी ब्लड में वर्द्धि करता है।
  • योग, व्यायाम, प्राणायाम करना भी लाभदायक होता है। नियमित शारीरिक एक्टिविटी आदि करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

यह भी पढें- रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय

  • एच. बी. की कमी को दूर करने या Increase hemoglobin में गाजर, चुकंदर और पालक का ज्यूस भी काफी कारगर होता है। इसलिए इनका ज्यूस व सलाद के रूप में सेवन करना लाभदायक है।
  • चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए यह शरीर में कैफीन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  • फास्ट फूड, जंक फूड व तेज मिर्च मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं।

FAQ : हीमोग्लोबिन को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

Q1.  हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में कौन से तत्व मुख्य होते हैं?

Ans इसको बढ़ाने (Increase hemoglobin) के लिए मुख्यतः आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी कॉम्पलेक्स जैसे तत्वों की शरीर में पूर्ति करना आवश्यक होता है।

Q2.  हीमोग्लोबिन अधिक होने पर क्या नुकसान होते हैं?

Ans शरीर में हीमोग्लोबिन के अधिक होने के कारण शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी होने लगती है।

Q3.  क्या शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने से कोई रोग हो सकता है?

Ans शरीर में हीमोग्लोबिन की लगातार कमी रहने से शरीर में अनेक रोग उत्पन्न हो सकते हैं और व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने जाना हीमोग्लोबिन क्या है हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण, कारण और इसे बढ़ाने के घरेलू उपाय (Increase hemoglobin tips) क्या है। तथा हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए क्या खाएं (Increase hemoglobin food) और इसे सामान्य रखने के लिए क्या उपाय व सावधानियां रखना जरूरी होता है।

इस आर्टिकल में लिखी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है अतः किसी भी सुझाव को आजमाने से पहले चिकित्सक से परामर्श करें।

यह लेख हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय (Increase hemoglobin tips in hindi) से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो  Comment करें और आर्टिकल को Share भी करें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

Related Posts

2 thoughts on “हीमोग्लोबिन क्या है और इसे कैसे बढ़ाएं | Hemoglobin badhane ke gharelu upay”

Comments are closed.