सूप पीने के फायदे, तरीके और सूप कब पीना चाहिए तथा सूप स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है

Benefits of soup in hindi : सूप पीने के फायदे और औषधीय गुण

सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये उत्तम आहार है सूप पीने के फायदे अनेक होते है क्योंकि यह पचने में आसान और पौष्टिक होता है। शरीर में कैसी भी कमजोरी हो तो उसको दूर करने में सूप पीने के फायदे होते है। सूप पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है व इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। Soup ke fayde अनगिनत होने के कारण ही इसको स्वास्थ्य के लिए उत्तम आहार माना गया है।

निरोगी हेल्थ के इस आर्टिकल में जानेंगे सूप क्या होता है तथा यह कितने प्रकार का होता है तथा रोगों से बचने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सूप पीने के फायदे (Benefits of soup in hindi) क्या है आइए जानते हैं Soup ke fayde या सूप पीने के फायदे

अधिकतर लोगो को सूप पीने के फायदे के बारे में उचित जानकारी नहीं होती, यह कमजोर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाता है जिससे बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में सहायता मिलती है।

साथ ही इसके सेवन से शरीर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है। यह आंतों की गतिशीलता में सुधार करके आंतों की सूजन भी कम करने में लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें ~ आंतो में सूजन के घरेलू उपाय 

सूप क्या होता है : What is Soup in hindi

यह एक प्रकार का पेय पदार्थ होता है जो फलों, सब्जियों, दालों आदि के साथ पानी को मिलाकर बनाया जाता है और इसका गर्म का ही सेवन किया जाता है। जितना सूप पीने के फायदे है उससे कंही ज्यादा यह पिने में स्वादिष्ट होता है और उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

इसमें डाली वाली जाने वाली सामग्री में प्रोटीन, फाइबर, वसा, कैलोरी, विटामिन, मिनरल आदि भरपूर मात्रा में होने के कारण यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। सूप पीने के फायदे (soup benefits) बहुत होते है इसलिए इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

Table of Contents

सूप कितने प्रकार का होता है : Types of Soup in hindi

यह कई प्रकार के होते हैं जैसे कई सूप तो एक प्रकार की किसी सब्जी, दाल या फल से बनाया जाता है व कुछ मिक्स चीजों से बनाए जाते हैं और इसके अलावा कई सूप इन सभी के द्वारा बनाए गए पाउडर से भी बनाए जाते हैं।

इसके साथ ही आयुर्वेद के अनुसार कई सूप ओषधीय पोधों व जड़ी बूंटीयो से भी बनाये जाते हैं। आयुर्वेद में बनाया जाने वाला काढ़ा भी एक प्रकार का सूप का ही दूसरा रूप होता है।

शाकाहारी सूप पीने के फायदे : Benefits of veg soup in hindi

सूप संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सलाद की तरह सूप का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सूप के नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है। इसके सेवन से पेट भी भरा हुआ रहता है जिसके कारण शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें ~ वजन घटाने के लिए डाइट प्लान

सूप के स्वास्थ्य लाभ : Benefits of Soup in hindi

कमजोरी दूर करने में सूप पीने के फायदे

शरीर में कमजोरी की समस्या होने पर अपने खानपान में बदलाव लाकर खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। ऐसी स्थिति में ऐसा खाना बेहतर रहता है जो आसानी से बच जाए और साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर हो। मिड कोल्ड, फीवर या खांसी के दौरान ज्यादा मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है ताकि शरीर सामान्य रूप से कार्य कर सकें।

ऐसे में कुछ इस तरह के भोजन का सेवन करना चाहिए जो शरीर के पाचनतंत्र का काम आसान करके जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता हो व कमजोरी दूर करता हो और सूप यह सभी कार्य आसानी से करता है।

इसे भी पढ़ें ~ शारीरिक दुर्बलता दूर करने के उपाय 

कैंसर में सूप पीने के फायदे

सूप में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार होते हैं। लहसुन, प्याज, पत्तेदार सब्जियां, गोभी और केले के सूप में ग्लूकोसायनोलेट्स क्रेमबीन और इंडोल 3 कार्बिनोल होते हैं। जो कैंसर से मुकाबला करने में सहायक है। सूप को हमेशा ताजा बनाकर सेवन करना लाभदायक होता है। डिब्बाबंद सूप का सेवन करने से बचना चाहिए।

शरीर में जल का स्तर संतुलित रखने में सूप का सेवन

सूप फाइबर से भरपूर होता है। इसके साथ प्रचुर मात्रा में तरल पदार्थ व इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर शरीर में प्रवेश करते हैं जो आसानी से पचने के साथ-साथ शरीर में पानी की मात्रा की भी पूर्ति करते हैं।

शरीर में विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति के लिए सूप का सेवन

सूप को बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल और दाले मिलाई जाती है। इन सभी के विटामिंस और पोषक तत्व भी शरीर को मिलते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स जैसे विटामिन बी, विटामिन बी 6, विटामिन A और विटामिन E जैसे तत्वों की पूर्ति होती है और शरीर स्वस्थ व मजबूत बनता है।

शरीर की ताकत बढ़ाने में सूप पीने के फायदे

ऐसे कई भोजन है जिनका सेवन कमजोरी के दौरान करना अच्छा माना जाता है। सूप को लेकर सभी के मन में एक सवाल होता है कि क्या कमजोरी महसूस करने पर इसका सेवन करना चाहिए। डॉक्टरों की माने तो कमजोरी के दौरान सूप सबसे अच्छा भोजन होता है।

कमजोरी से ग्रस्त होने पर खुद घर पर भी ऐसा सूप तैयार कर सकते हैं जो ज्यादा कैलोरी के साथ-साथ शरीर के इंफेक्शन से भी लड़ सकता है। क्योंकि सूप वेजिटेबल मीट या सी-फूड से बनता है।

इसलिए कमजोरी के दौरान इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है आप कॉमन कोल्ड, फ्लू ,फीवर और गले के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरह के सूप ट्राई कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम बढ़ाने में सूप पीने के फायदे

सूप का सेवन इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। पोस्टिक तत्व से भरपूर होने के कारण कमजोरी के दौरान सूप के सेवन पर किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए। यह मौसमी बीमारियों से बचाने के साथ साथ शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनाने में सहायक होता है।

यह फ्लू , कॉमन कोल्ड, सर्दी खाँसी , बुखार और इंफेक्शन व संक्रमण से लड़ेगा और आपको स्वस्थ रखेगा और शरीर को ऊर्जा के साथ साथ गर्मी भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें ~ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय 

पाचनतंत्र के लिए सूप पीने के फायदे

यह आसानी से पच जाता है इसलिए कमजोरी महसूस करने के दौरान इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। शरीर को पुष्ट व बूस्ट करने के लिए तुरंत हेल्दी सूप तैयार करके इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इसके पचने में भी बहुत आसानी होती है इससे होने वाले फायदे यानि Soup ke fayde से आप खुद हैरत में पड़ जाएंगे और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

सूप पीने के फायदे

सूप के सेवन के अन्य फायदे : Benefits of vegetable soup in hindi

यह बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होता है। इसे आप बेबी फूड भी कह सकते हैं क्योंकि यह आसानी से पच जाता है साथ ही यह बीमारी से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

  • कमजोरी के दौरान म्यूकस मोटा हो जाता है। इस मोटे म्यूकस में बड़ी मात्रा में ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया और वायरस का निर्माण करते हैं। सुप की मदद से इसकी मोटाई को कम कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
  • यह भी एक बड़ी समस्या है कि फीवर के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सूप का सेवन करना चाहिए।
  • आमतौर पर कमजोरी के दौरान कुछ स्वादिष्ट खाने का मन करता है ऐसे में सूप से बेहतर और क्या हो सकता है। मजेदार स्वाद के साथ-साथ आपको भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व भी इसके सेवन से मिलते हैं।
  • अक्सर देखा जाता है कि लोग बीमार पड़ने पर ही सूप का सेवन करते हैं। लेकिन इसे अपने नियमित आहार का हिस्सा बनाकर बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। इसको बनाने में भी बहुत कम समय लगता है और यह बहुत आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। और आसानी से पचता है।
  • इसलिए आज के आम होने वाले रोगों जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, बी पी, मोटापा, दुबलापन, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि रोगों से राहत पाने के लिए अपने नियमित आहार में सूप का सेवन अवश्य करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें ~ ह्रदय रोग में आहार चार्ट

FAQ

Q  1. वेजिटेबल सूप पीने से क्या फायदा होता है?

Ans  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मिक्सड वेजिटेबल सूप बहुत लाभदायक होता है। यह सकारात्मक बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा होने वाले सर्दी, खांसी, जुखाम, साइनस, छाती में बलगम, गले में दिक्कत आदि समस्याओं से राहत पाने के लिए मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन राहत प्रदान करता है।

Q  2.  सूप कब पीना चाहिए?

Ans सूप पीने का सही समय खाना खाने से पहले होता है। सर्दियों में शाम को शरीर को गर्माहट देने के लिए खाना खाने से एक से डेढ़ घंटा पहले सूप का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा सुबह के नाश्ते में भी सूप का सेवन किया जा सकता है।

Q  3. सहजन का जूस कब पीना चाहिए?

Ans  सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश, छाती में बलगम जमने आदि समस्याओं से बचने के लिए सहजन का इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता है। इसके लिए सहजन की सब्जी बनाकर या इसका सूप बनाकर सेवन करना लाभकारी होता है। यह शरीर मे गर्माहट लाने में भी मददगार होता है।

Q  4. सूप के फायदे क्या है?

Ans  यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचाने, कैंसर, अवसाद जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा सूप के फायदों के बारे में ऊपर विस्तार से बताया गया है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना सूप क्या होता है सूप कितने प्रकार का होता है सूप के औषधीय गुण तथा सूप पीने के फायदे और सूप का सेवन किन किन रोगों से बचने में फायदेमंद होता है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह लेख सूप पीने के फायदेBenefits of soup in hindi आपको कैसा लगा Comment अवश्य करें और अपने परिवार व दोस्तों को शेयर भी करें ताकि किसी जरूरतमंद को लाभ मिल सके।

धन्यवाद सहित आपकी सेवा में

इन्हें भी पढ़ें~

1 thought on “सूप पीने के फायदे, तरीके और सूप कब पीना चाहिए तथा सूप स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है”

Comments are closed.