शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए I Sharir ko takatvar kaise banaye I in hindi

कमजोर शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए (Sharir ko takatvar kaise banaye)

बॉडी को हेल्दी और बलशाली बनाने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना आवश्यक होता है। आज के समय केमिकल युक्त खानपान के कारण शरीर में अनेक बीमारियां उत्पन्न होती जा रही है। बड़े बड़े वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने से और पौष्टिक आहार को अपना कर आयुर्वेद का अनुसरण करके हम अधिकतर घातक बीमारियों के प्रकोप से बच सकते हैं।और शरीर को हष्ट पुष्ट बना सकते हैं। जानते हैं शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए I Sharir ko takatvar kaise banaye I in hindi

शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए I Sharir ko takatvar kaise banaye I in hindi

आज के समय में बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान है। लेकिन कुछ लोग दुबलेपन की समस्या से बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं और सोचते रहते है की शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए। कई बार शरीर कमजोर होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता रहता है। कमजोरी के कारण लोगों के उपहास का कारण भी बनता है।

एक आकर्षक व्यक्तित्व की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए शरीर का हष्ट पुष्ट होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें आजमाकर कमजोरी दूर करने के साथ-साथ शरीर को हष्ट पुष्ट और बलशाली बना सकते हैं।

यह पढ़ें ~ वजन बढ़ाने के लिए डाइट प्लान

शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए घरेलू उपाय : Home remedies for strong body in hindi

बॉडी को हैल्दी और बलशाली बनाने के लिए यह घरेलू नुस्खे कारगर औषधि माने जाते है इसलिए इनको अवश्य आजमाना चाहिए।

1  सोयाबीन के दाने- 100 ग्राम

2 देशी चना काला – 100 ग्राम

3 उड़द की दाल धुली – 100 ग्राम

4 पिस्ता -100 ग्राम

5 अजवायन – 100 ग्राम

6 कीकर गौंद  – 200 ग्राम

7 अश्वगन्धा चूर्ण – 100 ग्राम

8 शतावर चूर्ण- 100ग्राम

9 बादाम गिरी  – 100 ग्राम

10 सौंफ – 100 ग्राम

11 मिश्रा धागा या चीनी – 1 किलोग्राम

12 गाय का घी – आवश्कतानुसार

बनाने की विधि

1 – सबसे पहले सोयाबीन, देसी चना काला,उड़द की दाल धुली,सौंफ,अजवाइन इन सभी को एक साथ मिलाकर बारीक पाउडर बनाकर कपड़छान कर लें इसके बाद अश्वगंधा चूर्ण और शतावर चूर्ण को भी इन सभी में मिलाकर रख लें।

2 -बादाम गिरी ओर पिस्ता को भी बारीक टुकड़े कर के अलग रख लें।

3 – मिश्री या चीनी (जो भी आपने लिया हो )को भी मिक्सी में पावडर बनाकर छान के अलग रख लेवें।

4 – इसके  बाद कीकर  गौंद को कूटकर कड़ाही में गाय के घी के अच्छी तरह से भुनने के बाद घी से निकाल कर अलग रख लें।

इसके बाद सबसे पहले ( 1नम्बर )वाला मिश्रण भी घी में  सुनहरा होने तक भूनते रहे जब सुनहरा हो जाये तो ठंडा होने तक इंतजार करें।

ठंडा होने के बाद सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें बादाम व पिस्ता भी मिला लें।

इसके बाद 50-50 ग्राम के समान आकार के लड्डू बनाकर किसी मर्तबान में डालकर रख लेवे।

सेवन विधि

इस औषधि का इस्तेमाल करने के लिए कुछ सावधानियां रखना जरूरी होता है इसको अलग अलग आयु के अनुसार अलग अलग मात्रा में सेवन करना चाहिए।

6 से 16 साल तक के बच्चों को 25 ग्राम की मात्रा गाय के दूध के साथ किसी भी समय दे सकते हैं।

(बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आगे वाले आर्टिकल में विस्तार से चर्चा करेंगे)

17 साल से अधिक आयु वाले एक दिन में 50 ग्राम की मात्रा का सेवन गाय के दूध के साथ करें।

इनका इस्तेमाल स्त्री और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं और शरीर को हष्ट पुष्ट बना सकते हैं।

महासक्तिशाली बलशाली ऊर्जा से भरपूर स्वास्थ्य वर्धक प्रयोग

बरगद के फल छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें एक चम्मच चूर्ण गाय के दूध के साथ खाने से कमजोर शरीर भी बहुत बलशाली ओर हष्ट पुष्ट बन जाता है ।

बरगद की कोमल पत्तियां 50 ग्राम,गूलर की छाल 50 ग्राम,मिश्री 100 ग्राम तीनों को मिलाकर चूर्ण बना लें और 10 ग्राम चूर्ण की मात्रा रोजाना दूध के साथ खाने से शारीरिक कमजोरी समाप्त हो जाती है I

यह पढ़ें ~ शारीरिक दुर्बलता दूर करने के उपाय

शक्तिवर्धक और बलशाली प्रयोग

बरगद के फल और मिश्री दोनों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें । 7 ग्राम की मात्रा रोजाना सुबह दूध के साथ सेवन करने से हर प्रकार की शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है । व वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं भी जड़ से समाप्त हो जाती है।

शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए (Healthy food for strong body in hindi)

शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए I Sharir ko takatvar kaise banaye I in hindi
Healthy foods

ताकतवर आहार

शरीर को मजबूत, ताकतवर और सुडौल बनाने के लिए प्रोटीन का सेवन करना बहुत ही आवश्यक होता है। जितना आपका वजन है उतने ग्राम प्रोटीन का सेवन रोजाना करना शरीर को स्वस्थ और हष्ट पुष्ठ रखने के लिए जरूरी होता है।

पनीर

पनीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पनीर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और फैट होने के कारण यह शरीर को हष्ट पुष्ट बनाकर बलशाली बनाता है।

इसलिए अपने आहार में नियमित 100 ग्राम पनीर को अवश्य शामिल करना चाहिए इससे आपका वजन बढ़ेगा और शरीर हष्ट पुष्ट होने के साथ-साथ चेहरे पर रोनक भी आ जाएगी। पनीर का इस्तेमाल कच्चा या फ्राई करके कैसे भी कर सकते हैं। यह आपके लिए पोषक तत्वों का खजाना है।

मूँगफली

शरीर को मजबूत व ताकतवर बनाने में मूंगफली एक पौष्टिक आहार है। यह हर जगह भरपूर मात्रा में पाई जाती है। मूंगफली का नियमित सेवन करने से आपके शरीर में बहुत से लाभ होते हैं क्योंकि 100 ग्राम मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है,

मूंगफली पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार होती है इसलिए नियमित 100 ग्राम से 150 ग्राम मूंगफली का सेवन करना शरीर को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है।

काले चने

चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद और पोस्टिक माना जाता है सुबह के समय भीगे हुए अंकुरित चने खाने से शरीर में आयरन, कैल्शियम के साथ साथ भी प्रकार के जरूरी पोषक तत्व व विटामिंस प्राप्त होते हैं यह सेहत को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत ही लाभदायक आहार है।

इसके अलावा भुना हुआ चना भी सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नियमित चने खाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और शरीर मजबूत और फौलादी बनता है।

राजमा

राजमा को प्रोटीन का भंडार माना जाता है। इसको सब्जी बनाकर या भिगोकर भी खाया जा सकता है। राजमा में कई प्रकार के पोस्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। राजमा में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होने के कारण यह शरीर को तंदुरुस्त और मजबूत बनाने में मददगार है।

इसके अलावा राजमा में मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन B9, आयरन और अन्य शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

FAQ

Q  1. शरीर को बलवान बनाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

Ans  शरीर को बलशाली और हष्ट पुुष्ट बनाने के लिए दूध के साथ रोज दो केले खाना फायदेमंद होता है।  साथ ही अरहर की दाल मेंं भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा सोयाबीन खाने से भी शरीर बलवान और मजबूत बनता है।

Q  2. दुबले पतले शरीर का वजन कैसे बढ़ाएं ?

Ans शरीर का वजन बढ़ाने और शरीर को मोटा तगड़ा और मजबूत बनाने केे लिए ड्राई फ्रूट का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आलू भी कार्बोहाइड्रेट और कॉन्प्लेक्स शुगर से भरपूर होता है जो वजन बढ़ाने में काफी मददगार होता है।

Q  3. शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं ?

Ans शरीर को ताकतवर बनाने के लिए सबसे पहले अपने नियमित आहार में परिवर्तन करने की आवश्यकता है अधिक पानी पिए, सकारात्मक सोच रखें और संतुलित व पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर ताकतवर बनता है।

Q  4. शरीर में सबसे ज्यादा ताकत कैसे आती है ?

Ans  शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए सबसे पहला जरूरी काम है कि ज्यादा समय तक खाली पेट ना रहे सुबह का नाश्ता करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और उसके बाद पूरा दिन 3 घंटे के अंतराल से कुछ न कुछ खाते रहे। प्रोटीन युक्त और पौष्टिक आहार का नियमित सेवन करें इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहेगा और उर्जा की प्राप्ति भी होगी।

यह पढ़ें ~ मेटाबोलिज्म क्या है और इसको कैसे मजबूत करें 

निष्कर्ष – Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए शरीर को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए घरेलू उपाय इन उपायों का नियमित रूप से सेवन करने से आपका शरीर ताकतवर और मजबूत बन सकता है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

इस आर्टिकल में लिखी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है। अतः किसी भी सुझाव को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेवे।

यह आर्टिकल शरीर को हष्ट पुष्ट कैसे बनाए I Sharir ko takatvar kaise banaye I in hindi आपको कैसा लगा Comment करके अवश्य बताएं और Share भी करें ताकि किसी जरूरतमंद की हेल्प हो सकें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़ें-